Etawah News: कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने चलाया सदस्यता अभियान

Etawah News: Congress party office bearers launched membership drive

Etawah News: Congress party office bearers launched membership drive

Share News

आशीष कुमार

इटावा: विकास खंड जसवंतनगर में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा एनएच 2 हाईवे चौराहे पर लगाए गए। एक शिविर में करीब सैकड़ा भर सदस्य बनाए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि पार्टी संगठन में नए लोगों को भी जोड़ा जा रहा है इसके लिए जिले भर में शिविर लगाकर व पदाधिकारियों के माध्यम से घर घर पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

त्रिवार्षिक सदस्यता शुल्क ₹5 जमा कर सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने कहा कि कांग्रेस ही देश व प्रदेश में बेहतर सुशासन दे सकती है। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय दोहरे, आरबी सिंह पाल, सरवर अली, लालमन बाथम, हरवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may have missed