Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: बुखार से क्षेत्र में हो रही मौत को लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने रोष प्रकट किया

जनवाद टाइम्स इटावा 27 September 2021
Etawah News: Congress leader Arun Yadav expressed anger over the death in the area due to fever

Etawah News: Congress leader Arun Yadav expressed anger over the death in the area due to fever

Share News
       

संवाददाता आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड जसवंतनगर में बुखार के कारण क्षेत्र में हो रही मौत की घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने सरकारी व्यवस्था को कोसते हुए सरकार को . जिम्मेदार ठहराया और 1 मृतकों के परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजे की मांग की है।
कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी अरुण यादव ने नगला अर्जुन गांव की मां बेटी की बुखार के कारण इलाज के दौरान हुई मौत की सूचना पर गांव का दौरा किया और परिजनों को सांत्वना दी। वे गांव में बीमार चल रहे लोगों से मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां अधीक्षक से मुलाकात की और प्राइवेट चिकित्सकों की भांति इलाज की व्यवस्था तत्काल शुरू करने का अनुरोध किया।

बाद में हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि प्रशासन डेंगू से हो रही मौतों को छुपा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई मौतें होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अभी तक मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं कर सका है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने बीडीओ से गंदगी और साफ-सफाई को लेकर बात की और बताया कि एक मां बेटी की मौत हुई है तो उन्हें बीडीओ ने इन मौतों का कारण निमोनिया से होना बताया जिस पर कांग्रेस नेता ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि बीडीओ कोई डॉक्टर तो नहीं हैं और न ही कोई पैथोलॉजिस्ट हैं जो उन्होंने इन मौतों को निमोनिया से बता दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि इस तरह लगातार हो रही मौतों को तत्काल रोका जाए। जिन गांव में मौतें हुई हैं वहां मरीजों की सूची बनाई जाए और निजी चिकित्सकों की भांति इलाज की व्यवस्था की जाए अन्यथा उनकी पार्टी आंदोलन को विवश होगी।

Post navigation

Previous: Bihar news अररिया आज भारत बंद का दिखा असरअररिया में
Next: Agra News: शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न सीसीटीवी कैमरा लगवाने को लेकर हुई चर्चा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.