Etawah News: नवनिर्वाचित प्रधान को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने किया सम्मानित

IMG-20210605-WA0000
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने यहां अत्यंत निर्धन नवनिर्वाचित प्रधान को सम्मानित किया है, क्षेत्र के रायनगर गांव में प्लास्टिक की पन्नी के नीचे गुजर बसर करने वाले अत्यंत गरीब प्रधान की विभिन्न समाचार पत्रों व चैनलों में प्रकाशित हुई खबरों का संज्ञान लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उस प्रधान को सम्मानित करने के लिए पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा।

लखनऊ से आए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव विजय मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत रायनगर से नवनिर्वाचित प्रधान राजकुमार कठेरिया को उनके घर पहुंच कर अपने नेता द्वारा भेजा गया संदेश पत्र सौंपा और फूल मालाएं पहनाते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, अरुण यादव, आरबी सिंह पाल, संजय दोहरे, सरवर अली इत्यादि मौजूद रहे।

You may have missed