Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: हिन्दू परंपरानुसार गौ माता का नम आंखों से किया अंतिम संस्कार

जनवाद टाइम्स 5 June 2021
IMG-20210605-WA0016
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: 18 साल से गांव में रहने वाली गौ माता के आकस्मिक निधन से नगला नरिया गांव शोक में डूब गया। ग्राम वासियों ने मिलकर नम आंखों से हिंदू परंपरानुसार गौ माता का अंतिम संस्कार किया।
कहा जाता है कि कुछ रिश्ते खून से बढ़कर होते हैं और मां तो आखिर मां होती है और मां का स्वरूप गाय में देखने वाले नगला नरिया गांव के लोगों में अचानक उस समय शोक की लहर फैल गई जब उन्हें पता चला कि गांव में रहने वाली गौ माता का निधन हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 18 वर्षों से यह गाय गांव में ही रहती थी और सुबह शाम घर घर जाकर अपना पेट भरती थी। गांव के बच्चों महिलाओं का लगाव गौमाता से बहुत अधिक हो गया था इस कारण ही गौ माता के निधन पर गांव भर की महिलाएं इकट्ठा हुईं और कई महिलाओं ने अपने अपने घर से 50 से अधिक साड़ियां लाकर गौ माता के मृत शरीर पर ओढ़ाईं। लगभग दस हजार रुपए का चढ़ावा भी चढ़ाया गया और चरण स्पर्श के साथ अंतिम दर्शन कर फूल मालाएं अर्पित करते हुए गौ माता का हिन्दू परंपरानुसार अंतिम संस्कार किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिवस गौ माता फतेह सिंह यादव के दरवाजे के पास बनी नाली में अचानक पैर फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी सूचना पर पशुपालन विभाग के चिकित्सक पहुंचे और उपचार भी जारी था किंतु सुबह तड़के 6 बजे के करीब गौ माता का अचानक निधन हो गया। कुछ ग्रामवासी इस गौ माता को अपने ईश्वर के रूप में पूजन करते थे। व्रत रखने वाली महिलाएं भी गौ माता का पूजन करते हुए उसे भोजन कराती थीं। कुछ लोग अपनी मनौतियां भी इसी गौमाता से मांगते थे। अब 300 परिवार वाले इस गांव में गहरा शोक छाया हुआ है।
गौ माता के अंतिम संस्कार में पूर्व प्रधान सुखबीर सिंह यादव, प्रधान महंत सिंह के अलावा संतोष बाबा, मोहित यादव, बबलू यादव, प्रदीप यादव, छोटे लाल, राकेश, सत्यवीर, अचंभे लाल, लाखन सिंह, करू इत्यादि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान कुछ बच्चों व महिलाओं को सुबगते हुए देखा गया।

Post navigation

Previous: Etawah News: नवनिर्वाचित प्रधान को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने किया सम्मानित
Next: Sambhal News: कोविड-19 की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी को देखते हुए अपने घरों में पौधे लगाते हुए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.