Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चिकित्सक के खिलाफ फर्जी अस्पताल चलाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की शिकायत।

जनवाद टाइम्स इटावा 17 July 2021
IMG-20210717-WA0088
Share News
       

आशीष कुमार

इटावा।विकास खण्ड जसवंतनगर के बलरई कस्बे में प्रैक्टिस करने वाले एक चिकित्सक के खिलाफ फर्जी अस्पताल चलाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की शिकायत एसडीएम से की गई।
रवि सिंह पुत्र रज्जन सिंह निवासी ग्राम गढ़ी दलेल ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में लिखा कि विकासनगर बलरई में एक चिकित्सक अपोलो लाइफ लाइन मेडिकल हॉल के नाम से फर्जी अस्पताल चला रहा है अस्पताल के बोर्ड में डब्ल्यूएचओ स्पेशलिस्ट अंकित करके क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। शिकायतकर्ता रवि सिंह का यह भी आरोप है कि उक्त कथित चिकित्सक अपराधी है उसके विरुद्ध थाना कोतवाली जसवंतनगर में चोरी का एक मामला दर्ज है जिसमें जेल जाना बताया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि कथित चिकित्सक का क्षेत्र में आतंक है और उस पर कोई भी डिग्री डिप्लोमा नहीं है वह फर्जी डॉक्टर बनकर धोखाधड़ी कर रहा है।
उक्त शिकायत को शीघ्र संज्ञान लेते हुए एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने स्वास्थ्य विभाग को जांच कर कार्यवाही हेतु लिखा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक टीम गठित कर जांच और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: तहसील समाधान दिवस में करीब दो दर्जन शिकायतें मौके पर निस्तारण किया गया।
Next: Etawah News: भूगर्भ जल विभाग की टीम ने जसवंतनगर ब्लॉक में पत्रक वितरित कर जल संरक्षण की अपील की

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.