Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: व्यापार मण्डल ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर किया प्रधानाचार्यो को सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 4 September 2021
FB_IMG_1630761312745
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: समाज में शिक्षा के समान ही शिक्षक का भी स्थान महत्वपूर्ण है, शिक्षा का कार्य शिक्षक के अभाव में संपन्न नहीं हो सकता पुस्तकें, सूचनाएं और संदेश दे सकती हैं, किंतु संदर्भों की समायोचित तार्किक व्याख्या शिक्षक ही कर सकता है। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उ.प्र.उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल इटावा सदर द्रारा शहर के होटल में आयोजित ‘शिक्षक सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पाँच प्रधानाचार्य और दो शिक्षक को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

पूर्ण गरिमा में आयोजित समारोह में व्यापार मण्डल के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं सदर संरक्षक आकाशदीप जैन बेटू ने उप जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्य जीआईसी सैफई डॉ.मुकेश यादव, प्रधानाचार्य एसडी इंटर कालेज संजय शर्मा, प्रधानाचार्य इस्लामिया इंटर कॉलेज गुफरान अहमद, प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कालेज डॉ.उमेश यादव, प्रधानाचार्य जीआईसी इटावा पूरन सिंह पाल सहित शिक्षक मोहम्मद जावेद, विनोद पाल को पगड़ी, पटका, माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुये कहा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने वाल इन शिक्षकों ने ज्ञान, चरित्र और एकता की मिशाल कायम की है इनके शिक्षा जगत में किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।

कोरोना काल में अपने आप में और अपने शिक्षण प्रणाली में बदलाव लाकर शिक्षकों ने समाज को नई दिशा दिखाई है संकट काल में भी पढ़ाई नहीं रुकी ऐसा सिर्फ शिक्षकों के हौसले के कारण ही संभव हो पाया है। प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने व्यापार मण्डल द्रारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुये कहा पहली वार व्यापार मंडल ने शिक्षकों का सम्मानित कर शिक्षक दिवस को और महत्वपूर्ण बना दिया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी, पावेन्द्र शर्मा, रजत जैन, सैयद्द लकी, जैनुल आब्दीन आदि मौजूद रहे। संचालन सदर संरक्षक आकाशदीप जैन ने किया।

Post navigation

Previous: आगरा न्यूज: 468 वें जश्न ए उर्स सर्वधर्म सम्मेलन शैख सैय्यद निजामुद्दीन बल्खी चिश्ती साबरी रहमतुल्ला अलैह के उर्स मुबारिक में गुश्ल, सन्दल, इत्र, मेंहदी,डोरी की रस्म अदा की गई
Next: Etawah News: तहसील समाधान दिवस में 40 शिकायतें प्राप्त, एक भी निस्तारित नहीं।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.