Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही बस ट्रक से टकराई, दो की मौत 14 गम्भीर घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 16 September 2021
FB_IMG_1631780132585
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोंडा जा रही प्राइवेट स्लीपर बस टिमरूआ कट के पास आधी रात करीब तीन बजे ट्रक से टकरा गयी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 14 यात्रियों का चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई के इमर्जेंसी ट्रामा एवं बर्न सेन्टर में इलाज किया जा रहा है जिसमें से कुछ यात्रियों की हालत गंभीर है। इस दुर्घटना में 02 यात्री अस्पताल आने से पहले ही मृत पाये गये। दुर्घटना में घायल इन सभी यात्रियों का इलाज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव के निर्देशन में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की क्यूआरटी टीम द्वारा तुरन्त शुरू कर दिया गया।

विश्वविद्यायल के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों से मिलकर उनके इलाज की पूरी जानकारी ली तथा इस दुर्घटना में घायल यात्री मरीजों के इलाज में लगे चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ से बात की। इस दौरान उनके साथ संयोजक कोविड-19 एवं नॉन कोविड अस्पताल डा0 एसपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा0 आदेश कुमार, इमर्जेंसी इंचार्ज डा0 सोमेन्द्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे। कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों का इलाज पूरी तत्परता से किया जा रहा है। इसमें इमर्जेंसी में तैनात क्यूआरटी टीम जो कि किसी भी दुर्घटना में आये मरीजों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराती है द्वारा घायल यात्रियों के आते ही आकस्मिक चिकित्सा शुरू कर दी गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल कुल 14 यात्रियों को विश्वविद्यालय के इमर्जेसी वार्ड में भर्ती किया गया हैं वहीं 2 यात्री अस्पताल में आने से पहले ही मृत पाये गये।

Post navigation

Previous: संभल न्यूज : हिंदू जागृति मंच ने किया नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष का समारोह पूर्वक अभिनंदन
Next: Etawah News: मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए रेड व येलो अलर्ट जारी किए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.