Etawah News: बृजेश भुवनेश फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ

Etawah News: Brijesh Bhuvnesh filling station inaugurated

Etawah News: Brijesh Bhuvnesh filling station inaugurated

Share News

संवादादाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: इंडियन ऑयल के नए पेट्रोल पंप बृजेश भुवनेश फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ हुआ। इस नवीन पेट्रोल पंप का उद्घाटन इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर आशीष अवस्थी एवं प्रोपराइटर डा.भुवनेश चंद्र यादव ने किया। नेशनल हाईवे स्थित मॉडर्न तहसील और यूनियन बैंक के मध्य स्थित इस पेट्रोल पंप के उद्घाटन के अवसर पर डॉ. भुवनेश चंद्र यादव ने विधिवत हवन पूजा अर्चना की। कोरोना गाइडलाइंस के अंतर्गत वाहन में ईंधन डालकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया गया।

प्रोपराइटर श्री यादव ने कहा कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को सौ प्रतिशत शुद्ध व सही मात्रा में पेट्रोल और डीजल मिलेगा। विदित हो कि उनके दो अन्य प्रतिष्ठान संतोष भुवनेश फिलिंग स्टेशन हाईवे व संतोष भुवनेश किसान सेवा केंद्र सीएनजी पंप कचौरा बाईपास रोड पर संचालित हैं। जो अपने सिंबल ऑफ एक्यूरेसी की टैग लाइन के साथ क्षेत्र वासियों को सफलता पूर्वक शुद्धता की संतुष्टि देते आये हैं। अब नवीन बृजेश भुवनेश फिलिंग स्टेशन पंप पर भी ग्राहकों को पूर्ण भरोसे के साथ शुध्द पेट्रोल डीजल दिया जाएगा। इस मौके पर शिव प्रकाश डीलर, सतीश तोमर, ब्रजेश राठौर, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

You may have missed