Etawah News: चोरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया 

Etawah News: Book exhibition organized on Chori Chaura Centenary Festival
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया 
इटावा: चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अन्तर्गत एचएमएस इस्लामिया इण्टर कालेज के मेस्टन हाॅल में स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक प्रदर्शनी से हमारे सभी छात्र छात्राएं लाभाविंत होकर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। जैसे व्यक्ति अपने दोस्त का हर पल, हर घड़ी, हर मुश्किल में साथ देते हैं वैसे ही किताबें विषम परिस्थितियों में मनुष्य की सहायक होती हैं। पुस्तक प्रदर्शनी के संयोजक इस्लामिया कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने कहा कि पुस्तकों में हर मुश्किल सवाल, परिस्थिति का हल छुपा होता है। इंसान किसी भी दुविधा में रहे, किताबों को पढ़ने से, समझने से उसकी सोच का विस्तार होता है। हम सभी को अच्छी किताबों को संग्रह करना चाहिए। पुस्तक प्रदर्शनी में जिले के कई विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने पुस्तकें खरीदीं।

Etawah News: Book exhibition organized on Chori Chaura Centenary Festival
इस मौके पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव, इस्लामिया कालेज के प्रबन्धक मुहम्मद अलताफ एडवोकेट, ज्वाइण्ट सेके्रटरी मसरूर हुसैन एडवोकेट, प्रधानाचार्य परिषद के महामंत्री संजय शर्मा, राजकीय इ.का. के प्रधानाचार्य पूरन पाल, चित्रगुप्त इ.का. के प्रधानाचार्य उमेश यादव, आर्य कन्या इ.का. की प्रधानाचार्या शशि प्रभा सहित कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुस्तक प्रदर्शनी के सह संयोजक डा. कुश चतुर्वेदी ने किया।

You may have missed