Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: इकदिल ब्लॉक निर्माण हेतु सांसद राम शंकर कठेरिया हुए गंभीर

जनवाद टाइम्स 26 February 2021
IMG-20210226-WA0021
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इकदिल/इटावा- कस्बा इकदिल में दीवान चंद सोनी के निवास पर “मिशन इकदिल ब्लॉक” की बैठक आयोजित की गई। अभी हाल में सांसद रामशंकर कठेरिया ने इकदिल को ब्लॉक बनवाने के लिए जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा बैठक में इसी विषय को लेकर चर्चा हुई । मिशन इकदिल ब्लॉक के संयोजक दीपक राज ने कहा कि सांसद जी ने ब्लॉक निर्माण के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बहुत ही सराहनीय काम किया है इससे स्पष्ट हो रहा है कि सांसद जी इकदिल क्षेत्र की जनता की ब्लॉक स्तरीय समस्याओं के प्रति बहुत ही गंभीर हैं और वह चाहते हैं कि यहां का ब्लॉक बन जाने के बाद इन समस्याओं का निराकरण शीघ्र हो।

Etawah News: MP Ram Shankar Katheria serious for Ekkadil block construction

सह संयोजक डॉ.सुशील सम्राट ने सांसद जी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास यहां के लोगों के लिए हमेशा हमेशा के लिए एक मिसाल बनकर रहेगा और यहां की जनता उनके इस जनहितकारी कृत्य के लिए सदा आभारी रहेगी। दीवान चंद सोनी ने कहा कि इकदिल वासियों की यह मांग काफी समय से चली आ रही है कोई भी सरकार इसको पूर्ण नहीं कर सकी सांसद जी ने यह जो पहल की है वह यहां की क्षेत्रीय जनता के लिए बहुत हितकारी रहेगी और यहां के बहुत से बेरोजगारों को कुछ रोजगार भी मिलेगा जिससे वह अपना भरण-पोषण कर सकेंगे। सुघर सिंह राजपूत ने कहा की यहां की जनता को काफी समय से इस बात का इंतजार था कि इकदिल को कब विकासखंड बनाया जाए और हम सभी लोग मिलकर इसका प्रयास भी कर रहे थे लेकिन अब सांसद जी ने इसकी पहल करके हम लोगों की उम्मीद को पूर्ण करने का कार्य किया है हम सभी लोग उनके सदा आभारी रहेंगे। बैठक में उपस्थित दीपक सोनी और कृष्ण आधुनिक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सांसद जी को धन्यवाद देते हुए उनके इस कार्य की भूरिभूरि प्रशंसा की है ।

Post navigation

Previous: Etawah News: चोरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया 
Next: Bihar News: सोनपुर स्टेशन से 16किलो गाँजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.