Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: भाजपा सरकार ने प्रदेश से डर, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का किया खात्मा: स्वतंत्र देव सिंह

जनवाद टाइम्स इटावा 24 December 2021
Etawah News:BJP government has put an end to the fear, hooliganism and corruption from the state: Swatantra Dev Singh

Etawah News:BJP government has put an end to the fear, hooliganism and corruption from the state: Swatantra Dev Singh

Share News
       

संवाददाता महेश कुमार 

इटावा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना कहा कि सपा सरकार में हर और गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार था जिसे मोदी जी के नेतृत्व याली भाजपा सरकार ने प्रदेश में से पूरी तरह ख़त्म किया हैं। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है, पहले लडकिया और महिलाये सड़को पर सुरक्षित नही निकल सकती थी लेकिन अब रात को 12 बजे भी सुरक्षित निकल सकती है। वे बकेवर कस्बे के औरैया रोड स्थित मैदान में शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

Etawah News:BJP government has put an end to the fear, hooliganism and corruption from the state: Swatantra Dev Singh

उन्होंने कहा कि एक बार फिर इटावा क्षेत्र की जनता इतिहास रचते हुए भाजपा की विजय पताका फहराने का काम करेगी। उन्होंने भाजपा सरकार में बिना भ्रष्टाचार के रोजगार देकर रिक्शे वालों के बच्चों को भी रोजगार मिलने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडाराज व माफियाराज खत्म करने का काम किया है। पहले की सरकारों में पुलिस यहां वहां झाड़ू लगाती थी अब वह पुलिस गुंडों को भगाने का काम कर रही है। पुलिस को देखते ही गुंडे भाग जाते हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर भी उन्होंने सपा पर वार किया और कहा कि सपा ने कांवड़ यात्रा में डीजे बजने पर रोक लगा दी थी लेकिन भाजपा ने हेलीकाप्टर से फूल बरसाये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को हक दिया, खेती किसानी की उन्नत तकनीक से देश में पैदावार बढ़ी है। किसानों के कल्याण की योजनाओं के कारण बिचौलियों से उन्हें मुक्ति मिली है। भाजपा ईमानदारी से अपने किए गए काम और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैदान में है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कर्मठ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि सरकार में गरीबों को मुफ्त राशन, आवास व किसानों को राहत दी गई है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में पांच लाख नियुक्तियां हुई हैं। इनमें एक पैसे का भ्रष्टाचार सामने नहीं आया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन सकता लेकिन भाजपा में यहां बैठे पार्टी के कार्यकर्ता भी कल का स्वतंत्र देव सिंह बन सकते हैं। उन्होंने जनता से वायदा किया कि वर्ष 2024 तक सभी के पास पक्का मकान होगा। इस दौरान सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, भरथना विधायक और सदर विधायक, भाजपा किसान मंच के उपाध्यक्ष विकास भदौरिया समेत पार्टी के कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन शिवाकांत चौधरी ने किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने जिलाध्यक्ष बदलकर चला चुनावी दांव।
Next: Etawah News: आचार्य आदिसागर अंकलीकर इण्टर कालेज में समाधि दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.