Etawah News: जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया
संवाददाता मनोज कुमार
जसवंतनगर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का जन्मउत्सव एवं तप कल्याणक महोत्सव जसवंतनगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में जैन श्रद्धालुओं का तांता लगाने लगा ।सबसे पहले ही पालकी उठाने का सौभाग्य राजेश जैन, रोहित जैन को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही अन्य लोग सारथी बनकर पालकी ले जाने का सौभाग्य मिला। सौधर्म इंद्र प्रथम अभिषेक के रूप में अशोक जैन एवं इंद्रो में आराध्य जैन, निकेतन जैन, सुभम जैन ने भगवान की पांडुक शिला पर भव्य अभिषेक किया।

भगवान की दिव्य शांति धारा करने का सौभाग्य संजय जैन, मनोज कुमार जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। आचार्य श्री विद्यासागर महिला मंडल के सहयोग से भगवान आदित्यनाथ की भव्य भोभा यात्रा ने नगर भ्रमण किया। सभी इंद्र एवं इंद्राणी भगवान की भक्ति में भजनों पर नृत्य किया एवं भगवान का गुणगान करते हुए पालकी की शोभायात्रा में जा रहे थे। शाम को महाआरती करने का सौभाग्य सुबोध जैन मानसी जैन परिवार को मिला। इसके बाद भगवान के झूलन- पालन का कार्यक्रम हुआ जो कि बालिका महिला मंडल द्वारा संगीत में एवं नृत्य बहुत ही अच्छे ढंग से कराया गया। महिला मंडल में संध्या जैन, मोनिका जैन, विवेका जैन, अर्चना जैन, आदि का सहयोग रहा एवं संपूर्ण समाज मे रोहित जैन, आशीष जैन, राजकमल जैन, चेतन जैन, शिवकांत जैन, अनुपम जैन, आराध्य जैन निकेतन जैन का सहयोग रहा।