Agra News: आचार संहिता के उल्लंघन करने पर उपजिलाधिकारी बाह ने की कार्यवाही

IMG_20210405_223024
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा
पिनाहट: चुनाव आयोग के प्रचार संबंधी सख्त निर्देश जारी करने के बाद भी प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला आगरा जिला के पिनाहट क्षेत्र के वार्ड संख्या 46 में देखने को मिला है जहाँ वार्ड नम्बर 46 में बहुजन समाज पार्टी समर्थित प्रत्याशी श्रीमती पूनम शर्मा के समर्थन में बिना अनुमति हासिल किए एक वाहन पर होर्डिंग और लाउड स्पीकर लगाकर क्षेत्र में जोर शोर से प्रचार किया जा रहा था।

IMG 20210405 223024

किसी व्यक्ति की सूचना पर उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित द्वारा प्रचार कर रहे वाहन को पिनाहट नंदगवाँ मार्ग पर रोककर अनुमति पत्र मांगा गया तो वाहन में प्रचार कर रहे लोग अनुमति पत्र नहीं दिखा सके

IMG 20210405 223024

जिस पर उपजिलाधिकारी बाह ने प्रचार कर रहे वाहन को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चालान कर दिया।आचार संहिता के उल्लंघन मामले में कार्यवाही किये जाने से अन्य प्रत्याशियों में हड़कंप मच गया है।

You may have missed