Etawah News: भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने कराया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Etawah News: Bharat Vikas Parishad dedication branch organized mass wedding ceremony

Etawah News: Bharat Vikas Parishad dedication branch organized mass wedding ceremony

Share News

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के तत्वाधान में नि:शुल्क सरल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 5 दूल्हों की बारात बैंड बाजों के साथ निकली। कस्बे के लोगों ने बारातियो का भव्य स्वागत किया
रविवार को आयोजित इस सामूहिक विवाह की शुरुबात रेल मंडी रामसीता मंदिर से हुई सभी दूल्हे बघ्घिओ पर सबार थे आगे चल रहे बेंड बाजो की धुन पर बाराती नाचते चल रहे थे इसके बाद यह बारात लधुपुरा, नदी का पुल, सदर बाजार, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, बस स्टैंड चौराहा होती हुई छिमारा रोड पर स्थित एक मैरिज होम में पहुंची जहां पर परिषद के संरक्षक करन सिंह सेबाल, अध्यक्ष राजकमल जैन, दिलीप कुमार शाक्य, धर्मेंद्र कुमार सोनी, पुनीत कुमार गुप्ता, आदि लोगों ने दूल्हों तथा बारातियों का स्वागत किया इसके बाद मैरिज होम में पहुंचकर वर बधुओ ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर रस्म अदा की।
इस सामूहिक विवाह में सीमा संग गंगा सिंह, अनामिका संग विक्रम सिंह, शिखा संग सुधीर, मोनी संग जयबीर, रोशनी संग शिवा कश्यप विवाह बंधन सूत्र में बंधे । परिषद की ओर से इन जोड़ों को सिंगल बेड, सोफा सेट, अलमारी, दो बक्से, कूलर, बाल्टी, सिलाई मशीन, ड्रेसिंग टेबल, गैस चूल्हा, प्रेस, तोडि़या तथा बारोटी के बर्तन आदि प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम नारायण वर्मा इटावा (तुलसी )तथा मुकेश जैन परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने इस सामूहिक विवाह में आकर वर तथा बंधुओं को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान परिषद के लोगों में विवेक कुलश्रेष्ठ, अनुज प्रताप सिंह यादव, रमेश मल्होत्रा, मुन्ना लाल वर्मा, मधुर श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव ,डॉ स्वराज श्रीवास्तव, आनंद कुमार गुप्ता, विनय पाण्डेय, आदि का विशेष सहयोग रहा।

Trending News