Etawah News: आवाज फाउंडेशन ने ठंड से बचने के लिए गरीबों में निशुल्क कम्बल वितरण किये 

Etawah News: Awaaz Foundation distributes free blankets to the poor to avoid the cold

Etawah News: Awaaz Foundation distributes free blankets to the poor to avoid the cold

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सामाजिक संस्था आवाज फाउंडेशन द्वारा अपने वार्षिक कार्यक्रम के रूप इस वर्ष निशुल्क कम्बल वितरण किया गया। इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप में जनपद इटावा के मुख्य चिकित्साधिकारी श्री भगवान दास भिरोरिया उपस्थिति रहे। इस अवसर पर उ0प्र0प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष लीलावती राजपूत, प्रवक्ता डायट आनंद कुमार विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।

Etawah News: Awaaz Foundation distributes free blankets to the poor to avoid the cold

कार्यक्रम की अध्यक्षता आवाज फाउंडेशन के अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने संस्था का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि संस्था पिछले चार सालों से कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित करती रही है। हर वर्ष संस्था गरीब,जरूरतमन्द, बुजुर्गों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगों को कम्बल वितरित करती है। इस वर्ष भी ये कार्यक्रम श्रीरामकुंज वाटिका, यशोदा नगर पर अयोजित किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि भगवान दास भिरोरिया ने संस्था को उनके इस पवित्र कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज समाज को ऐसे जागरूक नागरिकों की आवश्यकता है जो संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक कर्तव्यों, मानवता के मूल्यों का पालन कर सके। संस्था द्वारा इस जिम्मेदारी का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। विनोद कुमार यादव ने कहा कि गरीब, जरूरतमन्द की सहायता न केवल मानवीय कार्य है बल्कि ऐसे कार्यों से आत्मसंतुष्टि की जो भावना उत्पन्न होती है वो हमें एक बेहतर नागरिक व इंसान के रूप में स्थापित करती है। संस्था के कार्य सराहनीय है। श्रीमती लीलावती राजपूत ने कहा कि वो प्रारंभ से ही इस संस्था से जुड़ी हुई है। संस्था के सामाजिक कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाय वो कम है। भविष्य में भी संस्था को अगर किसी भी प्रकार की आवश्यता होगी तो वो हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

कार्यक्रम को अखिलेन्द्र यादव, डॉ शिवम गुप्ता, आनंद कुमार, राजवीर राना, भारत सिंह, आदि गणमान्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इसके बाद अथितियों द्वारा जरूरतमंदों को क्रम से कम्बलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत मे संस्था अध्यक्ष सभी अथितियों को धन्यवाद देते हुए आश्वासन देते हुए कहा कि आवाज का ये सफर ऐसे ही गतिमान रहेगा। इस अवसर पर प्रबंधक शिशुपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह, अनिल कुमार,सुधाकर सोना,ब्रजनीष कुमार,राहुल सिंह, शिवदीप कठेरिया, संजीव राजपूत,शरवेंद्र, बीरबहादुर सिंह आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed