Etawah News: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं ने ज्ञापन दिया

Etawah News: Anganwadi workers, assistants submit memorandum demanding increase in salary

Etawah News: Anganwadi workers, assistants submit memorandum demanding increase in salary

Share News

संवाददाता महेश कुमार

इटावा: उप्र राज्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री एव सहायिका वेलफेयर संघ व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन बढ़ाने सहित उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित कराने की मांग को लेकर इटावा मुख्यालय में वट वृक्ष के नीचे सैकड़ो की संख्या में एकत्र होकर जमकर नारेवाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा.

Etawah News: Anganwadi workers, assistants submit memorandum demanding increase in salary

ज्ञापन में बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित कर राज्य कर्मचारी बनाने व  मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभी कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाए नहीं तो जिले भर की सभी कार्यकर्त्ता सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

उप्र राज्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री एव सहायिका वेलफेयर संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इटावा मुख्यालय में वट वृक्ष के नीचे एकत्र हुईं। इसके बाद धरना-प्रदर्शन शुरू किया। जिलाध्यक्ष वंदना अग्निहोत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पंद्रह हजार व सहायिका को दस हजार रुपये मानदेय दिया जाना चाहिए। सरकार हमारी मांगों पर विचार करे। प्रमुख मांगों में मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों को वरिष्ठता के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पदोन्नति करने, उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष तक करने आदि शामिल है। इसके अलावा दस वर्षों से एक ही ब्लाक में जमीं मुख्य सेविकाओं को दूसरे ब्लाकों में तबादला करने की मांग की गई।

Trending News