Etawah News: सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

20210405_152937
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी इटावा डॉ0 श्री बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बनाए गए मतदान केंद्रों का जायजा लेकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

Etawah News: All jurisdictions inspect polling station in their area

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन जोरशोर से लगा हुआ है। मतदान को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी रुकावट के सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्राधिकारियों ने चुनाव तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए, इस दौरान नामांकन पत्रों के रखरखाव, उनकी बिक्री को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कहा कि इन प्रपत्रों की बिक्री आदि का पूरा ब्योरा तैयार करें।

Etawah News: All jurisdictions inspect polling station in their area

निरीक्षण के दौरान स्ट्रांगरूम और मतगणना स्थल सही पाने पर ने अधिकारियों ने संतुष्टि भी जतायी।

 

You may have missed