Etawah News: चाचा शिवपाल के साथ सिर्फ गठबंधन, पार्टी विलय नही: अखिलेश यादव

Etawah News: Only alliance with uncle Shivpal, not party merger: Akhilesh Yadav

Etawah News: Only alliance with uncle Shivpal, not party merger: Akhilesh Yadav

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सैफ़ई में दीपावली के मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में मुलाकात कर पत्रकारों के सवाल पर कहा कि चाचा शिवपाल का पूरा सम्मान होगा और ज्यादा सम्मान करने का काम समाजवादी पार्टी के लोग करेंगे। आप लोगों को मैं भरोसा दिला रहा हूं। प्रसपा के समाजवादी पार्टी में विलय के सवाल पर उन्होंने कहा कि विलय का सवाल नहीं है। चुनाव में हम जा रहे हैं तो कहीं न कही गठबंधन किसी न किसी तरीके से होगा, हमारा गठबंधन होगा, उन्हें भी साथ लिया जाएगा।

उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में महगांई से सब परेशान है, हर चीज में महंगाई है। किसान, नौजवान सब परेशान है। बीजेपी सरकार किसानों को खाद तक नही दे पा रही। सपा सरकार के कामों का मुख्यमंत्री उद्घाटन कर रहे है। लखीमपुर की घटना पर कहा कि सरकार के लोग किसानों को गाड़ियों के नीचे कुचल रहे है। उन्होंने देश, प्रदेश व जिले के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

Trending News