Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एसपी सिटी पर हमले के बाद एसएसपी के निर्देश पर भाजपा नेता विमल भदौरिया समेत 125 हमलावरों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

जनवाद टाइम्स इटावा 12 July 2021
PicsArt_07-12-02.03.44
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी पर कातिलाना हमला कर गोलीबारी ओर उपद्रव करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता विमल भदौरिया समेत करीब सवा सौ लोगों के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है। इटावा के एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बीजेपी नेता विमल भदौरिया समेत करीब 100-125 साथियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 353, 307, 269, 270, 188, 51, 57, 3 और सीसीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

https://janvadtimes.com/wp-content/uploads/2021/07/Facebook_Watch360p.mp4

 

एसएसपी ने बताया कि उपद्रवियों की ओर से किए गए फायर के 7 खाली खोकों को भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके से ईंट, पत्थर, जूते, चप्पल व लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कब्जे में लेकर के मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के मतदान के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार को भाजपा नेता विमल भदौरिया की ओर से तमाचा मारे जाने का मामला सारे देश मे सुर्ख़ियों में बना हुआ है। एसपी सिटी प्रशांत कुमार का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमे वो साफ साफ कहते हुए देखे जा रहे है कि भारतीय जनता पार्टी की एमएलए सरिता भदौरिया और भाजपा अध्यक्ष अजय धाकरे की मौजूदगी मे विमल भदौरिया ने उनको थप्पड़ मारा है। यह लोग हाथों में बम और गोले भी लेकर आये थे। विमल भदौरिया के खिलाफ एक दर्जन के आसपास अपराधिक मामले दर्ज है। उनकी हिस्ट्रीशीट भी बढपुरा थाने मे खुली हुई है। पुलिस रिकार्ड मे विमल भदौरिया को अपराध के जरिये आर्थिक धन संकलन का काम करना भी बताया गया है।

Post navigation

Previous: Agra News: पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने गर्भवती महिला से की मारपीट
Next: Etawah News: कांग्रेसियों ने सड़को पर घोड़ागाड़ी चला कर मंहगाई का विरोध प्रदर्शन किया

 

राशिफल

News Archive

IMG_20260430_161524
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में

जनवाद टाइम्स 30 April 2026
IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में शुरू हुई एडवांस्ड पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी व CTVS ओपीडी, अब दिल के मरीजों को मिलेगा एक्सपर्ट इलाज पास में
  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.