Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी ने भारत रत्न वैज्ञानिक डॉ० ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चो को फल वितरित किये 

जनवाद टाइम्स इटावा 27 July 2021
Etawah News: Abdul Kalam Welfare Society honored Bharat Ratna scientist Dr. A. P.J. Distributed fruits to disabled children on the death anniversary of Abdul Kalam

Etawah News: Abdul Kalam Welfare Society honored Bharat Ratna scientist Dr. A. P.J. Distributed fruits to disabled children on the death anniversary of Abdul Kalam

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा:  भारतीय गणतंत्र के ग्यारवे राष्ट्रपति जाने माने भारत रत्न वैज्ञानिक डॉ० ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब के पुण्यतिथि के अवसर पर अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने स्पर्श दृष्टि बाधित शिक्षण एवं प्रशिक्षण आवासीय संस्थान के दृष्टि बाधित बच्चों को फल वितरण किये।

Etawah News: Abdul Kalam Welfare Society honored Bharat Ratna scientist Dr. A. P.J. Distributed fruits to disabled children on the death anniversary of Abdul Kalam
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान राईन ने कहा कि आज युवाओं को कलाम साहब के विचारों को अपने मन में बिठा लेना चाहिए।

कलाम साहब ने कहा था कि

ज्ञान ही सफलता का आधार है, जीवन में लक जैसा कुछ नहीं होता।सबकुछ मेहनत से ही प्राप्त किया जा सकता है।

सोसाइटी के प्रदेश सचिव इक़रार अहमद ने कहा कि अब्दुल कलाम साहब ने कहा था कि जीवन में चाहे जैसी भी परिस्थियाँ क्यों न हो, जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं, तो पूरा करके ही रहते हैं, कलाम साहब के विचार आज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अब्दुल कलाम जी ने यह साबित कर दिया कि गरीबी अभिशाप नहीं है दिल में जज्बा अगर हो तो कोई भी मंजिल पा सकते हैं।

Etawah News: Abdul Kalam Welfare Society honored Bharat Ratna scientist Dr. A. P.J. Distributed fruits to disabled children on the death anniversary of Abdul Kalam

इक़रार अहमद ने अब्दुल कलाम के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलाम साहब एक अत्यंत गरीब परिवार में जन्मे पर दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण वह मिसाइल मैन से लेकर राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। अपने जीवनकाल में गरीबी को कभी अभिशाप नहीं बनने दिया। साथ ही पूरे जीवन सादगी से गुजारी।

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अब्दुल कलाम साहब को खिराजे अक़ीदत पेश की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद हुसैन, जिला अध्यक्ष मोहम्मद साजिद,मौलाना इक़बाल कासमी, रिज़वान फरीदी, अज़ीम, अल्तमस मेव सहित अन्य लोग रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार तीन हुए घायल
Next: Sanbhal News : एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.