Etawah News: आप प्रत्याशी डॉ शिव प्रताप ने सदर विधानसभा से किया नामांकन

Etawah News: AAP candidate Dr Shiv Pratap filed nomination from Sadar Vidhan Sabha

Etawah News: AAP candidate Dr Shiv Pratap filed nomination from Sadar Vidhan Sabha

Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: 200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से शनिवार को आम आदमी पार्टी आप के प्रत्याशी डॉक्टर शिव प्रताप ने नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि अन्य राष्ट्रीय पार्टियों में दल बदल के कारण इस बार आप के पक्ष में बेहतर माहौल है। यहां शिक्षा उन्नयन के प्रयास किए जाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा तथा न मिलने तक रोजगार भत्ता दिया जाएगा।

आप प्रत्याशी डॉक्टर शिव प्रताप ने कहा कि दिल्ली माडल पर चुनाव लड़ रहे हैं। बिजली, पानी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, स्कूल, हास्पीटल के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल में मास्टर नहीं हैं। हास्पिटल में डाक्टर नहीं हैं। कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। गरीब लोग पुलिस में नहीं जा सकते हैं।

इस बार जनता ने आप को जिताने का मन बना लिया है। नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया जाएगा। आप जनता से किए वायदे के तहत उन्हें 300 मिनट तक बिजली फ्री में देगी। इस दौरान जिलाअध्यक्ष संजीव शाक्य, इकरार अहमद, ऋचा गुप्ता आदि प्रस्तावक के रूप में उनका नामांकन किया।

You may have missed