Etawah News: इटावा से जेपी नड्डा का विपक्ष पर हमला, बोले- समाज को तोड़ रहीं सपा, बसपा और कांग्रेस

Etawah News: JP Nadda's attack on the opposition from Etawah, said - SP, BSP and Congress are breaking the society

Etawah News: JP Nadda's attack on the opposition from Etawah, said - SP, BSP and Congress are breaking the society

Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: भाजपा के राष्ट्री य अध्यडक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रभावी मतदाता संवाद करने इटावा पहुचें। इस मौके पर सभा को सम्बोयधित करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि हम लोगों के विकास के लिए काम करते हैं, लेकिन वह लोग इत्र छिड़कते हैं। गलत काम करने पर कितना भी इत्र छिड़क लो, लेकिन सुगंध नहीं आएगी। भाजपा, लोगों को जोड़ने का काम करती है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस समाज को तोड़ रही हैं। उन्होंनने कहा कि एक तरफ भाजपा पर सभी समाज का जनविश्वास प्रदेशवासियों को सुशासन ढंग से चला रही हे, तो सपा अपना कुशासन बताने में व्यस्त है। हमारे पास नेता, नीति, नीयत और विकास की योजना है तो विपक्षियों के पास सिर्फ खोट है।

उन्होंनने कहा कि इनके ज़माने में पांच साल में 700 दंगे, पलायन हुआ। लोग घर छोड़कर गए। मां-बेटियां सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकल नहीं सकती थीं। आज वे सम्मान और हिम्मत के साथ रात 12 बजे तक घूमती हैं। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दिया है। मोदी-योगी राज में लाभार्थियों का पैसा सीधे उनके खाते में जा रहा है। सपा सरकार में यही पैसा उनके खाने पर खर्च होता था।

जनपद के इटावा क्लब में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद में संबोधन में अधिकतर समय समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा मतलब दंगा, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, माफियाराज और परिवारवाद की पार्टी है। इसका प्रमाण है कि बम धमाकों से प्रदेश को दहलाने और दर्जनों लोगों की जान लेने वाले 15 आतंकियों को छोड़ने का काम अखिलेश अपने शासन में कर रहे थे। कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

Trending News