Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, परिवार के 5 लोग घायल।

जनवाद टाइम्स इटावा 29 January 2022
Etawah News: Uncontrolled auto overturns, 5 family members injured.

Etawah News: Uncontrolled auto overturns, 5 family members injured.

Share News
       

आशीष कुमार

इटावा/जसवंतनगर: छिमारा रोड पर अनियंत्रित ऑटो पलट जाने से एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए जिनमें एक बच्ची की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।दोपहर 12:30 बजे करीब उतरई गांव निवासी लाल बहादुर अपनी 40 वर्षीया पत्नी मनोज कुमारी व 5 वर्षीय पुत्री अनुष्का समेत कुल 5 लोग ऑटो संख्या यूपी 75 बीटी 3895 में सवार होकर जसवंतनगर से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

छिमारा रोड पर महलई मोड़ से पहले एक कोल्ड स्टोरेज के निकट अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर रोड पर उल्टी ओर पलट गया जिससे लाल बहादुर के पैर में चोट आई उनकी पत्नी का एक हाथ टूट गया तथा 5 वर्षीय बच्ची का जबड़ा टूट गया। उनके एक पुत्र व पुत्री को भी हल्की फुल्की चोटें आईं हैं।

घटना के दौरान ही चालक मौका पाकर ऑटो छोड़ कर फरार हो गया। आसपास के मौजूद दुकानदारों राहगीरों ने किसी तरह क्षतिग्रस्त हुए ऑटो से घायलों को निकाला और एंबुलेंस बुलवाई जिससे सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना पर घटनास्थल पहुंची स्थानीय पुलिस ने ऑटो को थाना कोतवाली में लाकर खड़ा करवा दिया है ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

Post navigation

Previous: Etawah News: आप प्रत्याशी डॉ शिव प्रताप ने सदर विधानसभा से किया नामांकन
Next: Etawah News: गाय बचाने में कार सवार दो व्यापारी गंभीर घायल

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.