Etawah News: रायफल साफ करते समय गोली चली अधेड़ की मौत

Etawah News: A middle-aged man died after being shot while cleaning a rifle
Share News

आशीष कुमार

इटावा: सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भूरे में लाइसेंसी राइफल साफ करते समय गोली चलने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अवधेश कुमार उम्र 45 बर्षीय पुत्र भारत सिंह जो कि प्राइवेट प्रैक्टिस के तौर पर गांव में पशुओं का इलाज करता था। गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर पर कमरे के अंदर अपनी रायफल साफ कर रहा था। इसी दौरान उसके चेंबर में फासी गोली चलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा विश्राम सिंह ने बताया उसका भतीजा आज दोपहर 2 बजे करीब अपनी लाइसेंसी राइफल साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई गोली उसके माथे में जा लगी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। बाद में इसकी सूचना परिजनों द्वारा सैफई थाने में लिखित में दी गई थी।

मौके पर क्षेत्राधिकारी साधूराम,थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिंग टीम को भी बुलाकर सबूत इकट्ठे कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से रायफल व मोबाइल पुलिस ने बरामद कर अपने कब्जे में लिए। मृतक के दो बेटियां एक बेटा है। थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया है अभी मृतक के चाचा ने लिखित में तहरीर में राइफल साफ करते समय गोली चलने की दी है। लेकिन यह जांच का विषय है कुछ लोगों द्वारा जानकारी मिली है कि आत्महत्या की गई है।

Trending News