Etawah News: धूमधाम से मनाया गया, 73वा गणतंत्र दिवस का पावन दिवस

Etawah News: Celebrated with pomp, the holy day of 73rd Republic Day

Etawah News: Celebrated with pomp, the holy day of 73rd Republic Day

Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा/जसवंतनगर: गणतंत्र दिवस का पावन पर्व मॉडर्न तहसील में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एसडीएम व तहसीलदार ने संयुक्त रूप से कुछ जरूरतमंदों को कंबल भेंट किए। एसडीएम नम्रता सिंह ने तहसीलदार अशोक कुमार सिंह व नायब तहसीलदार अवनीश सिंह की मौजूदगी में झंडा फहराया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया इस दौरान राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली गई।

Etawah News: Celebrated with pomp, the holy day of 73rd Republic Day

उन्होंने तहसील सभागार में मौजूद तहसील कर्मियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों के संवैधानिक अधिकार व कर्तव्य भी बताए। कार्यक्रम समापन पर मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान पहुंचे दर्जनभर जरूरतमंदों को उन्होंने कंबल भी प्रदान किए।

क्षेत्रीय लेखपालों को भी करीब आधा सैकड़ा कंबल उपलब्ध कराते हुए कहा कि वे अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट करें। इस दौरान लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनूप यादव, मंत्री मनीष दुबे, जहीर खान, शमशेर बहादुर, माजिद हुसैन लेखपाल समेत तमाम तहसील कर्मी मौजूद रहे।

You may have missed