Etawah News: 25000 का इनामी गैंगेस्टर अभियुक्त किया गिरफ्तार।

20210823_164522
Share News

संवाददाता: महेश कुमार
इटावा: जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ श्री बृजेश कुमार सिंह के निर्देश के अनुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी जसवंत नगर के नेतृत्व में थाना पछायगांव की पुलिस द्वारा कार्यवाही को अंजाम देते हुए ₹25000 के इनामी एवं थाना जसवंतनगर इटावा से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

यह भी देखें: डिप्टी जेलर पर हमला करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

थाना पछायागांव की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना जसवंतनगर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित तथा ₹25000 का इनामी अभियुक्त नए पुरा तिराहे के पास खड़ा है, पुलिस द्वारा समय पर पहुच पहुंच कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से उसका नाम पता पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना नाम राशिद पुत्र अमरू बंजारा निवासी व कस्बा थाना फलावदा मेरठ बताया साथ ही उसने बताया कि वह थाना जसवंतनगर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित है।

यह भी देखें: शराब के नशे में चाचा ने भतीजे की कुल्हाड़ी मार कर की हत्या 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय इटावा द्वारा उक्त अभियुक्त पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया था जिस पर कई अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त अभियुक्त पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

Trending News