Etawah News: 2100 दीपकों से जगमगाया पक्का तालाब, देश भक्ति थीम पर बनाई गई रंगोली

Etawah News: A pakka pond lit up with 2100 lamps, Rangoli made on the theme of patriotism

Etawah News: A pakka pond lit up with 2100 lamps, Rangoli made on the theme of patriotism

Share News

ब्यूरो संवाददाता 

इटावा: अमृत महोत्सव के तहत पक्का तालाब पर हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 2100 दीपकों से जगमगाया पक्का तालाब, देश भक्ति थीम पर बनाई गई रंगोली। भारतीय स्वतंत्रता के “अमृत महोत्सव” के कार्यक्रमों की श्रखंला में आज सायं नगर के प्रसिद्ध साईं मन्दिर-पक्का तालाब पर रंगोली व दीपमालिका का आयोजन इटावा जिले की “अमृत महोत्सव आयोजन समिति” द्वारा किया गया। बूंदाबांदी व तेज हवाओं के बाद भी बड़ी संख्या में युवा शक्ति व इटावा के भाई व बहनों ने इस अदभुत कार्यक्रम में भाग लिया।

Etawah News: A pakka pond lit up with 2100 lamps, Rangoli made on the theme of patriotism

पक्का तालाब पर स्वंत्रता के अमृत महोत्सव की बेहतरीन रंगोलियां बनाई गई , जिन्हे चित्रा परिहार और उनकी सहयोगी साथियों द्वार तैयार किया गया, रंगोली में विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के गौरवशाली इतिहास का चित्रण था। पूरा पक्का तालाब परिसर वंदे मातरम, भारत माता के जयकारों से गूंजा। पूरे पक्का तालाब पर दीप प्रज्वलित हुए कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम गीत और भारत माता की आरती के साथ हुआ ।

कार्यक्रम में मुख्यता समिति के संरक्षक शंभूनाथ महाराज, अध्यक्ष डॉ राजेश त्रिपाठी, संयोजक राजेश सिंह,सीमा जादौन,कन्हाई सिंह, प्रीति दुबे मीडिया प्रमुख मयंक भदौरिया , नगर समिति से समिति के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल जी,नगर संयोजक दुष्यन्त सिंह,ब्रिजेश तिवारी, आनन्द , रामेन्द्र , अजय दीक्षित,शुभम अग्निहोत्री, अजय राजपूत, तरुण राठौर,पवन दुबे रहे मातृ शक्ति से पदमा त्रिपाठी , मनीषा शुक्ला,अनुपम चौधरी, वीनस सिंह व अन्य रही

You may have missed