Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: 158 वर्ष पुरानी जसवंतनगर की ऐतिहासिक मैदानी रामलीला का 11 दिवसीय कार्यक्रम घोषित किया गया

जनवाद टाइम्स इटावा 1 October 2021
Etawah News: 158-year-old Jaswantnagar's historic Maidan Ramlila's 11-day program announced

Etawah News: 158-year-old Jaswantnagar's historic Maidan Ramlila's 11-day program announced

Share News
       

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंतनगर/इटावा: यूनेस्को द्वारा विश्वधरोहर के रूप में घोषित जसवंतनगर की मैदानी रामलीला आयोजन के 11 दिवसीय कार्यक्रम को बाकायदा घोषित कर दिया गया। रामलीला समिति के प्रबन्धक राजीव गुप्ता ‘बबलू’ ने कार्यक्रम विवरण की घोषणा प्रेस वार्ता के जरिये करते कहा कि 158 वर्ष का इतिहास रखने वाली यहां की रामलीला पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते नही हो सकी थी। सन 1857 और 1858 में विश्व युद्ध के चलते नही हुई थी। इस वर्ष भी इसके आयोजन पर खतरा था। मगर शासन प्रशासन की घोषित गाइड लाइन ने हमारी समिति को रामलीला के आयोजन के लिए प्रेरित किया है। हम क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के भी शुक्रगुजार हैं जिन्होंने रामलीला के आयोजन के लिए कमेटी को प्रेरित किया और सहयोग देने का वायदा किया है।

प्रबंधक श्री राजीव गुप्ता ने बताया कि

8 अक्टूबर को तालाब मन्दिर पर राम वनवास की लीला के साथ महोत्सव आरम्भ होगा। 

9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रामलीला मैदान में लीलाएं आयोजित होंगी।

9 अक्टूबर को भरत मनौआ, भरत मिलाप,

10 अक्टूबर को जयंत आंख फूटना, सूपर्णखा नाक कटना, खरदूषण बध, रावण मारीच वार्ता,

11 अक्टूबर को सीताहरण, सुग्रीव मिलाई ,

12 अक्टूबर को बालि बध, लंका दहन, अक्षय कुमार बध,

13 अक्टूबर को रावण अंगद सम्वाद, लक्ष्मण शक्ति लीलाएं होंगीं।

14 अक्टूबर को नाग फांस, मेघनाद-कुम्भकर्ण बध तथा

15 अक्टूबर को दशहरा के दिन अहिरावण, नारायन्तक, रावण बध होगा।

16 अक्टूबर को तालाब मन्दिर पर भरत मिलाप,

17 अक्टूबर को नगर भ्रमण और

18 अक्टूबर को चौक कटरा पुख्ता में राम राज्याभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रामलीला महोत्सव का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि इस समय अनेक संक्रामक रोग मच्छरों के कारण फैल रहे हैं इसलिए रात्रिकालीन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और रास लीला आदि के कार्यक्रम इस वर्ष आयोजित न करने का फैंसला लिया गया है। राम बारात भी नही निकलेगी। मेला बाजार लगेगा या नहीं? इस पर उन्होंने कहा रामलीला होगी, तो मेला बाजार, खेल तमाशे भी लगेंगे। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों और नगर वासियों से सहयोग की अपील की है।

Post navigation

Previous: Etawah News: बोरिंग एसोसिएशन की बैठक में बोरिंग दर बढ़ाने का निर्णय
Next: मेरठ न्यूज: थाना देहली गेट पुलिस द्वारा मोबाईल चोर गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 3.30.13 PM
  • Etawah

Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : मजदूर दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मुखिया ने बताया समाज की रीढ़
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.