Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र रचकर स्वयं के अपहरण की झूठी सूचना देने पर 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 February 2021
IMG_20210208_001319
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अपने अन्य 02 साथियों सहित षडयंत्र रचकर थाना इकदिल पर अपने ही अपहरण की झूठी सूचना देने पर गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक 05.02.2021 को थाना इकदिल पर वादी मनोज कुमार पुत्र हरनाथ राजपूत निवासी मोहल्ला कुम्हरान कस्बा व थाना इकदिल द्वारा अपने भाई सुबोध कुमार की अज्ञात बोलेरो सवार व्यक्तियों द्वारा मानिकपुर मोड से अपहरण कर लेने के संबंध में सूचना दी गई थी । उक्त सूचना के संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना इकदिल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 42/21 धारा 364 भादवि बनाम अज्ञात बोलेरों सवार अभियोग पंजीकृत किया गया था एवं उक्त अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन/ थाना प्रभारी इकदिल श्री सौरभ सिंह द्वारा थाना इकदिल से पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए अपहरणकर्ताओं की तलाश में निरंतर दबिशें दी जा रही थीं साथ ही इलैक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर भी पुलिस टीम द्वारा अपहर्त की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी जिसमें पुलिस टीम द्वारा सफलता प्राप्त करते हुए अपहर्त सुबोध राजपूत को ग्राम मुसावली के पास ईंट भट्टे से सकुशल बरामद कर लिया गया एवं अपहर्त के साथ ही वादी मनोज कुमार एवं एक अन्य व्यक्ति को भी उक्त स्थान से पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये अपहर्त, वादी एवं अन्य अभियुक्त से अपहरण के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने कई लोगों से रूपये उधार ले रखे थे जोकि हमसे रूपयों की रोजाना मांग कर रहे थे रूपये देने से बचने के लिए हम लोगों नें योजनावद्ध तरीके से षड़यंत्र रचकर सुबोध के अपहरण की झूठी सूचना थाना इकदिल पुलिस को दी थी ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मनोज कुमार पुत्र हरनाथ राजपूत निवासी मोहल्ला कुम्हरान कस्बा व थाना इकदिल
2. सुबोध कुमार पुत्र हरनाथ राजपूत निवासी मोहल्ला कुम्हरान कस्बा व थाना इकदिल
3. राजकुमार पथेरा पुत्र रामशरण निवासी ग्राम अडरूपुर थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर

Post navigation

Previous: Etawah News: त्याग की प्रतिमूर्ति पूजनीय रमाबाई को विनम्र श्रद्धांजलि
Next: Etawah News: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी की हुई 02 स्कूटी सहित किया गया गिरफ्तार ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.