Etawah News: मोटरसाइकिल व लोडर की भिड़ंत में एक गंभीर।

Share News

संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा थानाक्षेत्र बसरेहर के अंतर्गत इटावा बरेली हाइवे पर बसरेहर थाने के पास दोपहर के लगभग 2 बजे के समय एक लोडर (UP75K9918) व एक मोटरसाइकिल (HR29AF5120) में भिड़ंत हो जाने से अफरा तफरी मच गई, मामला थाने के सामने के था जिससे पुलिस प्रशासन मौके पर ही था। घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बसरेहर पहुँचाया जहाँ से एक की हालत गंम्भीर होने के कारण उन्हें सैफई अस्पताल के लिए भेज दिया गया है, बसरेहर थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी की भी तरफ से कोई तहरीर नही मिली है दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है, तथा लोडर चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। मोटरसाइकिल चालक व सह चालक ने हेलमेट नही पहना था जिससे चालक के सिर में गंभीर चोट आई है।

Trending News