Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah New: आप की सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी न म‍िलने तक प्रत‍िमाह म‍िलेगा पांच हजार रुपये का बेरोजगारी भत्‍ता: संजीव शाक्य

जनवाद टाइम्स इटावा 18 December 2021
Etawah New: Unemployment allowance of five thousand rupees per month will be given to the youths till they do not get jobs if the AAP government is formed: Sanjeev Shakya

Etawah New: Unemployment allowance of five thousand rupees per month will be given to the youths till they do not get jobs if the AAP government is formed: Sanjeev Shakya

Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 
इटावा : आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनने पर हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और नौकरी न म‍िलने तक प्रत‍िमाह पांच हजार रुपये का बेरोजगारी भत्‍ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव में युवाओं का समर्थन जुटाने के ल‍िए द‍िल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष स‍िसोद‍िया और यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने यूपी के ल‍िए केजरीवाल की दूसरी गारंटी पेश करते हुए घोषणा की, क‍ि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हर साल 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे।

प्रदेश के बेरोजगारो को जब तक रोजगार नहीं उपलब्‍ध करा द‍िया जाएगा तब तक प्रत‍िमाह पांच हजार रुपये का बेरोजगारी भत्‍ता मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा मित्र, शिक्षा अनुदेशक, शिक्षा प्रेरक और सभी आंदोलनरत युवाओं की मांगों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने योगी सरकार पर युवाओं से वादा ख‍िलाफी का आरोप लगाया और उसे पेपर लीक सरकार बताया। उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, लोगों का योगी जी की सरकार से मोहभंग हो रहा है। योगी जी की सरकार जो 70 लाख रोजगार देकर उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने का वादा करके आई थी, उसने उत्तर प्रदेश में युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर बहुत ही बड़ा मजाक किया है। यूपी में रोजगार मांगने वाले नौजवानों पर योगी सरकार द्वारा किस तरह से लाठियां भांजी जाती हैं, यह पूरा देश देख चुका है। 70 लाख रोजगार देने का वादा इन्होंने किया था, लेकिन जब भी रोजगार के लिए कोई परीक्षा होती है, तो परीक्षा का पेपर लीक करने में योगी राज नंबर वन है। रोजगार की आस लगाए हुए युवा मेहनत करता है और सोचता है कि पेपर देगा, पास करेगा, उसके बाद में उसकी जॉब लगेगी, लेकिन अंत में जब वह पेपर देने जाता है तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया।

जिला अध्यक्ष संजीव शाक्य. ने जिले के युवाओं से अपील की है कि अपना एक -एक वोट से आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाइए। आपके एक-एक वोट से ईमानदारी से रोजगार निकलेंगे और कोई पेपर लीक नहीं होगा। कहा- उत्तर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा आम आदमी पार्टी की ओर से की जा रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, जिला महासचिव श्रीमती रिचा कुशवाहा जिला अध्यक्ष छात्र विंग आशु सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सदानंद सिंह, विधानसभा अध्यक्ष देव जी, विकास शाक्य ,ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह, चतुरी यादव, राजेश राजन मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news  : बेतिया बिहार में  23-24 दिसंबर को जिलास्तरीय युवा उत्सव-2021 का आयोजन किया जाएगा
Next: Etawah News: मंडी शुल्क वापसी जीएसटी बढ़ी दरें घटाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.