Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0107
Share News
       

संवाददाता मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में कृभको इटावा की ओर से किसान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय ग्राम प्रधान मनोज कुमार उपस्थित रहे।

IMG 20260422 WA0107

कार्यक्रम की शुरुआत में कृभको के क्षेत्रीय अधिकारी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने किसानों को कृभको के विभिन्न उत्पादों, उनके उपयोग की विधि और उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि कृभको द्वारा निशुल्क मिट्टी परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

सभा में उपस्थित किसानों को संतुलित उर्वरक के प्रयोग, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने “धरती माता बचाओ अभियान” के तहत रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया। इसके साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के प्रयोग के महत्व पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और उनकी खेती को अधिक उत्पादक बनाना रहा। किसानों को सलाह दी गई कि वे अपनी भूमि की जांच कराकर ही उर्वरकों का उपयोग करें, जिससे लागत कम हो और उत्पादन बढ़े।

इस कार्यक्रम दौरान में एडीओ एजी जसवंतनगर राजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी राजीव कुमार, प्रगतिशील किसान सुरेश कुमार, प्रभारी कृभको जसवंतनगर अमित कुमार सहित लगभग एक सैकडा किसान ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
Next: Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0027
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0026
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी

जनवाद टाइम्स 23 July 2026
IMG-20260723-WA0023
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में 12 घंटे के भीतर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, दो थाना क्षेत्रों की घटनाओं से सनसनी
  • Bihar News: west-champaran-tb-mukt-bharat-abhiyan-poshan-potli-distribution-bettiah
  • Bihar News: प्रस्तावित बिहार उच्च शिक्षा अधिनियम-2026 का ब्रज मोहन दास महाविद्यालय शिक्षक संघ ने किया विरोध
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.