Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कलश यात्रा के साथ बसंत महोत्सव श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 14 January 2026
IMG-20260114-WA0006(1)
Share News
       

संवाददाता: आशीष कुमार
जसवंतनगर/इटावा।
कस्बा जसवंतनगर स्थित श्री श्री 1008 खटखटा बाबा की कुटिया पर आयोजित बसंत महोत्सव श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

कुटिया के महंत मोहन गिरी महाराज ने बताया कि कलश यात्रा में कुल 451 कलश शामिल रहे, जिनमें 16 मिट्टी के कलश महिलाओं द्वारा सिर पर धारण किए गए। कलश यात्रा बड़े चौराहा से प्रारंभ होकर कैला गमा देवी मंदिर, जैन मोहल्ला, फक्कड़पुरा होते हुए बिल्लैया मठ मार्ग से खटखटा बाबा कुटिया स्थित कथा पंडाल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

जसवंतनगर श्रीमद्भागवत कथा

यात्रा के दौरान डीजे और बैंड की मधुर धुनों के साथ नगर भ्रमण किया गया। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में लगभग एक हजार से अधिक धर्मप्रेमी महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।

वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री कोकिल पुष्प जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के यज्ञपति पंकज पुरवार एवं साधना पुरवार रहेंगे।

जसवंतनगर श्रीमद्भागवत कथा

महंत मोहन गिरी महाराज ने बताया कि कथा का विधिवत शुभारंभ 14 जनवरी को हो चुका है, जबकि 15 जनवरी 2026, गुरुवार से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद्भागवत कथा का समापन 21 जनवरी 2026 को होगा।

इसके उपरांत 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अंत में उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाने का आह्वान किया।

Post navigation

Previous: सरकार सत्ता पक्ष का नाम राम दल तथा विपक्ष का नाम रावण दल कर दे तो होने लगेगा पूरे राम राज्य का अहसास- डा. धर्मेन्द्र कुमार
Next: Agra News:मकर संक्रांति पर व्यापारियों का सेवा भाव: राष्ट्रीय व्यापारिक सामाजिक महासंघ ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.