Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah

इटावा: दो घरों में भीषण आग, लाखों का नुकसान, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 3 April 2026
IMG-20260403-WA0041
Share News
       

संवाददाता रिषीपाल सिंह 

बसरेहर (इटावा) / थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम शिवराजपुर में अचानक लगी भीषण आग ने दो परिवारों की पूरी गृहस्थी को चंद मिनटों में राख कर दिया। इस हादसे में लगभग ₹1,00,000 का नुकसान होने का अनुमान है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम शिवराजपुर निवासी रणवीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह घटना के समय अपने खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनके घर में बने खरफूस के छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग की चपेट में आने से घर में रखा भूसा, गेहूं, कपड़े, साइकिल, दरवाजों के चौखट एवं जंगले पूरी तरह नष्ट हो गए। रणवीर सिंह के अनुसार, उनकी पेंट की जेब में रखे लगभग ₹40,000 नकद भी आग में जल गए। इसके अलावा, करीब ₹10,000 कीमत की एक बकरी भी आग की चपेट में आकर घायल हो गई।

बताया गया कि रणवीर सिंह अपने घर के बरामदे में टीनशेड डालने की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने गेहूं व अन्य सामान भी एकत्र कर रखा था, जो आग में पूरी तरह नष्ट हो गया।

वहीं, पास में स्थित उनके छोटे भाई सुरजीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह का मकान भी आग की चपेट में आ गया। उनके घर में रखा गेहूं, कपड़े, साइकिल सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया है कि शासन की ओर से उन्हें जल्द ही मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

Post navigation

Previous: इटावा: उपजिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जागरूकता सभा आयोजित
Next: इटावा: सैफई के ग्राम नंदपुर में ड्रोन हेलीकाप्टर के गिरने से दहशत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.