संवाददाता: मनीष गुप्ता
मेरठ विधानसभा से विधायक प्रत्याशी के लिए चुनाव लड़ रहे सोमेंद्र तोमर ने अपने क्षेत्र दक्षिण विधानसभा में जगह जगह पर चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। और कुछ कार्यालय पर हवन पूजा कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित कार्यों पर विचार विमर्श किया। और जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता की समस्याओं के विषय में विस्तार से जानकारी करने के लिए विशेष बैठक आयोजित की। उसके बाद शास्त्री नगर चुनाव कार्यालय से खुद जनसंपर्क कर पूरे काफिले में कई हजारों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ डॉ सोमेंद्र तोमर दक्षिण विधायक जी जिलाधिकारी कार्यालय पर चुनाव नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इस मौके पर मलियाना मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार प्रजापति व सोहन कुमार सांवरिया मंडल मंत्री महानगर कार्यकारिणी के सदस्य हीरालाल प्रजापति व मोनू कुमार मलियाना मंडल मंत्री व मलियाना मंडल वार्ड अध्यक्ष नितिन कुमार व भारी मात्रा में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।