Etawah News : जिले में 13 कोरोना मरीज मिलने से कुल मरीज संख्या 112 हुई, कहां-कहां मिले कोरोना पॉजिटिव जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

IMG_20200612_171419
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया ।  इटावा में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है जिले में कई जगह पहले ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील हो चुकी हैं वहीं आज ताजा जानकारी आने तक अभी तक 13 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं अभी शाम होने में देर है।

★ एक साथ 13 लोगो की पॉजिटिव रिपोर्ट जब प्रशासन को प्राप्त हुई तो उसमें शहर के विभिन्न क्षेत्र में पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट आते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया। सदर एसडीएम सिद्धार्थ , डिप्टी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह, डा.विनोद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रो के व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर L-1 भिजवाया। परिवारीजनों ओर अन्य की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति कहां से संक्रमित हुआ था।

सभी क्षेत्र को सैनेटाइज कराया जा रहा है, उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में 250 मीटर का क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील भी कराया जा रहा है।

★एसडीएम सिद्धार्थ ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

कहाँ-कहाँ मिल कोरोना पोजिटिव
अशोक नगर,शांती कॉलोनी, बरही टोला, छिपेटी, सराय अर्जुन, पुरबिया टोला, माहेरा चुंगी , नगला खादर, कचरा रोड

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना
मरीजों की कुल संख्या- 112
इलाज से ठीक हुए मरीज- 59
इलाज के दौरान मौत हुई- 03
एक्टिव कोरोना मरीज- 53

Trending News