Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

क्या भारत में लॉक डाउन दुबारा लग सकता है ?

जनवाद टाइम्स 12 June 2020
IMG_20200612_114435
Share News
       

 

सुनील पांडेय :  कार्यकारी संपादक

22 मार्च ,2020 से एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगने के बाद सबसे पहले तीन दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा हुई। इसके बाद 15 -15 दिन के लिए मार्च माह से मई माह के अंत तक चार बार लॉकडाउन बढ़ाया गया। लॉकडाउन- 5 के अंतर्गत 8 जून से अनलॉक -1 के तहत अधिकतर व्यवसायिक एवं धार्मिक गतिविधियों में कुछ ऐतिहात के साथ छूट दे दी गई। यहां यह बताना जरूरी है की रात के समय लॉक डाउन -5 अभी भी लागू है। लॉकडाउन- 5 में पूरी तरह से ढील देने के कारण लोगों की आवाजाही बढ़ी है और सभी तरह की व्यावसायिक सेवाएं शुरू हो गई हैं। अब संक्रमण पहले की अपेक्षा बहुत तेजी से फैल रहा है। दिन प्रतिदिन हम दुनिया के एक -एक देशों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। अब हम से आगे दुनिया के केवल तीन देश ही है -अमेरिका ,ब्राजील और रूस। वर्ल्ड मीटर के आज तक के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में वर्तमान समय में 20,76,495, ब्राजील में 7,87,489 एवं रूस में 5,02,436 संक्रमितों .की संख्या पहुंच चुकी है । जहां तक भारत का आंकड़ा है हमारे यहां 2,97,205 संक्रमितों की संख्या पहुंच गई है और हम दुनिया के सर्वाधिक संक्रमित देशों की सूची में अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं ।

IMG 20200612 114435

लॉकडाउन -4 के बाद कोरोना से संक्रमतों की संख्या में लगातार वृद्ध हो रही है। वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के लगभग 50 फ़ीसदी मामले भारत के चार महानगरों दिल्ली , मुंबई , कोलकाता एवं चेन्नई के हैं। देश में आज तक कोरोना के कुल मामले 2,97,205 पहुंच गई है जिनमें 8102 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में प्रतिदिन लगभग 10,000 के आसपास लोग संक्रमित हो रहे हैं। यह एक भयावह स्थित है यदि इसी तरह संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता रहा तो एक दिन हम अमेरिका जैसे देश को भी पीछे छोड़ देंगे। तब हमारे पास पछतावे के सिवा कुछ भी नहीं रहेगा।इन सब आंकड़ों का यदि गंभीरतापूर्वक अवलोकन करें तो अब भारत के पास लॉकडाउन लगाने के सिवा कोई और विकल्प नजर नहीं आ रहा है। यदि देश को इस वैश्विक महामारी से बचाना है तो भारत सरकार को कठोर एवं अलोकप्रिय कदम आगे उठाना ही होगा। यहां यह बताना जरूरी है कि दोबारा लॉकडाउन लगाने से अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ेगा क्योंकि इसके पूर्व लॉकडाउन के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था अपने विषम दौर से गुजर रही है।

Post navigation

Previous: कोविड-19 के मामले में अब भारत सिर्फ तीन देशों से पीछे
Next: Etawah News : जिले में 13 कोरोना मरीज मिलने से कुल मरीज संख्या 112 हुई, कहां-कहां मिले कोरोना पॉजिटिव जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.