Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Coronavirus Update UP : यूपी में कोरोना के 118 नए मरीज मिले, कोरोना प्रभावित 67 जिले में 2998 पहुंची संक्रमितों की संख्या

जनवाद टाइम्स 7 May 2020
IMG-20200505-WA0010
Share News
       

IMG 20200505 WA0010 1

मनोज कुमार राजौरिया : प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 118 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें अकेले कानपुर नगर के ही 16 मरीज हैं।  इस तरह अब तक मरीजों की संख्या 2998 तक पहुंच गई है। लखनऊ में कोई नया मरीज नहीं मिला है। बुधवार को चार और मरीजों की मौत हो गई। प्रयागराज, एटा, मेरठ और अलीगढ़ में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।
प्रदेश में कोरोना से प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 67 हो गई हैं। बुधवार को चित्रकूट जिले में भी कोरोना वायरस से संक्रमित तीन मरीज पाए गए हैं। बुधवार को 143 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। 1130 मरीज अब तक ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित आजमगढ़ और मऊ के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। इस तरह ये दोनों जिले भी कोरोना संक्रमितों से मुक्त हो चुके हैं।  तबलीगी जमात के अब तक 1152 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना वायरस की वजह से अब तक 60 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार  को चार मौतें हुईं। अब तक हुई 60 मौतों में से अब तक सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 16 हुई हैं। इसके बाद मेरठ  में आठ मौतें हुई हैं। मुरादाबाद में सात मौतें हुई हैं।  कानपुर में पांच मौतें हुई हैं। मथुरा में चार मौत हुई हैं। फिरोजाबाद में तीन अलीगढ़ और गाजियाबाद में दो-दो मौत हुई हैं। लखनऊ, अमरोहा, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर,श्रावस्ती, बरेली, कानपुर देहात, मैनपुरी, झांसी, बिजनौर, एटा और प्रयागराज  में एक-एक मौत हुई है।
बीते 24 घंटों में आगरा में 15, गाजियाबाद में 6,  कानपुर नगर में 16, वाराणसी में नौ, मेरठ में 11,बुलंदशहर में एक, बस्ती में चार,हापुड़ में तीन, फिरोजाबाद में 12, प्रतापगढ़ में एक, बांदा में सात, प्रयागराज में पांच, मथुरा में चार,संतकबीरनगर में चार, मैनपुरी में एक, एटा में एक, अलीगढ़ में सात, श्रावस्ती में एक, जालौन में तीन,   सिद्धार्थनगर में तीन, कुशीनगर में एक और चित्रकूट में तीन के साथ 118 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।
बुधवार को 143 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक  2998 संक्रमित मरीजों  में से  1130 ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। इनमें आगरा के 208, लखनऊ  के 161, गाजियाबाद के 52, नोएडा के 111 , लखीमपुर के चार, कानपुर नगर के 34, पीलीभीत के दो, मुरादाबाद के 65, वाराणसी के 13, शामली के 27, जौनपुर के पांच, बागपत के 14, मेरठ के 55, बरेली के छह, बुलंदशहर के 21, बस्ती के 20,हापुड़ के 14, गाजीपुर के पांच, आजमगढ़ के आठ, फिरोजाबाद के 48, हरदोई के दो, प्रतापगढ़ के छह, सहारनपुर के 79, शाहजहांपुर का एक, बांदा में तीन, महाराजगंज के छह,हाथरस के चार, मिर्जापुर के दो, रायबरेली के दो, औरैया के नौ, बाराबंकी का एक, कौशाम्बी के दो, बिजनौर के 21, सीतापुर के 17, प्रयागराज का एक, मथुरा के पांच, रामपुर के 16, बदायूं के पांच, मुजफ्फरनगर के 19, अमरोहा के 26 , भदोही का एक,कासगंज के तीन, इटावा के दो, संभल के छह, उन्नाव का एक, कन्नौज के चार, संतकबीरनगर के दो, मैनपुरी के चार, गोंडा का एक, मऊ का एक, एटा के तीन और अलीगढ़ के दो   हैं।

Post navigation

Previous: बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष : बुद्धं शरणंम गच्छामि 
Next: भारतीय सेना ने हंदवाड़ा में हमले का बदला आतंकी नायकू के एनकाउंटर से लिया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.