Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Education

बीएमडी महाविद्यालय वैशाली में माखनलाल चतुर्वेदी जयंती पर संगोष्ठी, राष्ट्रीय चेतना पर हुआ विमर्श | Bihar News Today 2026

बीएमडी कॉलेज वैशाली में माखनलाल चतुर्वेदी जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, छात्रों को राष्ट्रीय चेतना का संदेश।
जनवाद टाइम्स 4 April 2026
IMG-20260404-WA0008
Share News
       

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
बीएमडी / वैशाली (बिहार)
04 अप्रैल 2026

वैशाली जिले स्थित बीएमडी महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा कविवर माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय चेतना” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ तारकेश्वर पंडित ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सतीश राय, निदेशक, यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र, बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रविरंजन कुमार ने किया।

IMG 20260404 WA0006

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य द्वारा पौधा एवं शॉल देकर किया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

IMG 20260404 WA0007

स्वागत भाषण डॉ श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने दिया। विषय प्रवेश करते हुए डॉ महर्षि अखिलेश ने अपने बीज व्याख्यान में कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय जनमानस में देशभक्ति की अलख जगाई और लोगों को राष्ट्र के लिए समर्पित होने की प्रेरणा दी।

मुख्य वक्ता डॉ सतीश राय ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे और उनकी रचनाएं आज भी देशभक्ति का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी साहित्यिक कृतियों को समझे बिना सच्ची देशभक्ति को समझना कठिन है।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ तारकेश्वर पंडित ने कहा कि देश सर्वोपरि है और हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ पूजा कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: राजापाकर में भीषण आग से दो बीघा बांसवारी जलकर राख, दमकल की देरी से बढ़ा नुकसान | Bihar News Today 2026
Next: Etawah News: बिजली विभाग की लापरवाही से दो खंभे टूटे, बड़ा हादसा टला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260528-WA0026
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
IMG-20260528-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में सरकारी दवाइयां गड्ढे में मिलीं, जांच के लिए महुआ अस्पताल भेजी गई खेप

जनवाद टाइम्स 28 May 2026
IMG-20260527-WA0086
  • Etawah

Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम

जनवाद टाइम्स इटावा 27 May 2026
IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026

Latest News

  • शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बकरीद का पर्व, प्रशासन रहा मुस्तैद
  • वैशाली में सरकारी दवाइयां गड्ढे में मिलीं, जांच के लिए महुआ अस्पताल भेजी गई खेप
  • Etawah News: सैफई-इटावा की धरती पर गूंजा अफ्रीकी और भारतीय संगीत का संगम
  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.