राजापाकर में भीषण आग से दो बीघा बांसवारी जलकर राख, दमकल की देरी से बढ़ा नुकसान | Bihar News Today 2026

Share News

राजापाकर में आग लगने से दो बीघा बांसवारी जलकर राख, दमकल देर से पहुंचने के कारण नुकसान बढ़ा।

IMG-20260404-WA0011
Share News

संवाददाता – राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली (बिहार)
04 अप्रैल 2026

राजापाकर । वैशाली जिले के राजापाकर क्षेत्र में कबीर मठ आश्रम के समीप स्थित बांस की कोठी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते करीब दो बीघा में फैली पूरी बांसवारी जलकर राख हो गई।

राजापाकर में बांसवारी में लगी आग

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मोटर पंप, समरसेबल, चापाकल और पंपिंग सेट के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि शुरुआती प्रयासों में इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा को दमकल के लिए फोन किया गया। उनके निर्देश पर महुआ से दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया। लेकिन दमकल के देर से पहुंचने के कारण आग और अधिक फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कुछ युवक वहां नशा करने के लिए इकट्ठा होते हैं और संभवतः जलती सिगरेट फेंकने से आग लगी होगी।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो पास के गेहूं के खेत और आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।

घटना की सूचना पर एसआई जोगेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को आग बुझाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि राजापाकर थाने में दमकल की व्यवस्था नहीं होने के कारण नुकसान अधिक हुआ, क्योंकि महुआ से दमकल पहुंचने में काफी समय लग गया।

Trending News