Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews बिहार विधानसभा चुनाव 2025, एनडीए इस बार 200 पार–मौर्य

जनवाद टाइम्स 2 November 2025
BiharNews Bihar Assembly Elections 2025, NDA will cross 200 this time - Maurya
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए 200 के पार सीट लाएगी। वर्ष 2010 में एनडीए को 206 सीट मिला था इस बार 210 लाने का लक्ष्य है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बेतिया ऑडिटोरियम में एक आम सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपको बेतिया की विकास के लिए फिर से एक बार बहन रेनू देवी को अधिक से अधिक मत देकर उन्हें जीत कर बिहार में लिए सरकार बनाना है।

BiharNews Bihar Assembly Elections 2025, NDA will cross 200 this time - Maurya बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में समुचित विकास किया है। उन्होंने पूर्व की लाल यादव की जंगल राज को याद दिलाते हुए कहा कि क्या आप चाहते हैं कि फिर से एक बार जंगल राज कायम हो। राजद की सरकार में सड़क में गड्ढा था और बिजली की अभाव में पूरे राज्य में अंधेरा छाया रहता था। एनडीए सरकार राज्य की सभी सड़क चमक रही है और चारों तरफ आज रोशनी ही रोशनी है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि पहले किसी भी सरकार में योजनाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पाता था। एनडीए की सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच पाता है, जो आपके सामने है। मैं फिर से एक बार बेतिया के मतदाताओं से अपील करता हूं कि किसी वोट कटवा के चक्कर में न पड़कर भारी से भारी मतों से विजई बनाने का काम करेंगे।

BiharNews Bihar Assembly Elections 2025, NDA will cross 200 this time - Maurya

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, पश्चिम चंपारण सांसद डॉ संजय जयसवाल के अलावे भाजपा के कई नेता उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Agra news : प्रभावी संवाद और पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स से निखरता व्यक्तित्व : आशियाना महिला समिति का सेमिनार
Next: Agra news : गोपाष्टमी पर गौमाता के लिए सजाया गया 112 व्यंजनों का दिव्य छप्पन भोग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.