Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News ठंड में ठिठुरते सैकड़ों लोगों को प्रभारी जिलाधिकारी ने ओढ़ाया कंबल

जनवाद टाइम्स 8 January 2023
Bihar. News ठंड में ठिठुरते सैकड़ों लोगों को प्रभारी जिलाधिकारी ने ओढ़ाया कंबल
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रभारी जिलाधिकारी, अनिल कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। इस क्रम में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों सहित मुख्य चौक-चौराहों का भ्रमण किया गया।IMG 20230108 WA0079

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित वरीय उप समाहर्त्ता, रवि प्रकाश, एएसडीएम, अनिल कुमार, नगर निगम के लक्ष्मण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भ्रमण के क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा समुचित अलाव की व्यवस्था, रैन बसेरा का संचालन, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण आदि की जानकारी अधिकारियों से ली गयी। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे उपायों पर संतोष प्रकट किया गया। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि ठंड से बचाव हेतु किये जा रहे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, कोताही नहीं बरती जाय, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री, प्लेटफार्म पर बिना चादर सोए लोगों, रिक्शा चालकों, भिक्षुकों और अन्य जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इसके बाद जीएमसीएच के समीप, मीना बाजार आदि स्थलों पर सैकड़ों जरूरतमंदों को स्वयं कंबल ओढ़ाया।

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि गत एक सप्ताह से लगातार तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा ठंड से बचाव हेतु सभी व्यवस्थाएं की जा रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था, लोगों के ठहरने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था के अलावा जरूरतमंदों के बीच युद्धस्तर पर कंबल का वितरण कराया जा रहा है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि रात के समय भ्रमण कर जरूरतमंदों को ठंड से बचाव की सामग्री का वितरण किया जाय। किसी भी जगह से ठंड की वजह से किसी प्रकार की दुर्घटना होने की सूचना नहीं आनी चाहिए।Bihar. News ठंड में ठिठुरते सैकड़ों लोगों को प्रभारी जिलाधिकारी ने ओढ़ाया कंबल

प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से ठंड में पूरी सावधानी बरतने को कहा गया है। साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक तथा अन्य संस्थानों से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, अलाव की व्यवस्था जनहित में कराने की अपील की गई है।

Post navigation

Previous: Bihar News : 15 फरवरी को लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली होगी ऐतिहासिक माले
Next: Bihar News : जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी जिला अधिवेशन में 3936 लोगों ने किया मतदान, कुल 3875 लोगों ने कहा जन सुराज राजनीतिक पार्टी बने

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.