Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी जिला अधिवेशन में 3936 लोगों ने किया मतदान, कुल 3875 लोगों ने कहा जन सुराज राजनीतिक पार्टी बने

जनवाद टाइम्स 8 January 2023
Bihar News : जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी जिला अधिवेशन में 3936 लोगों ने किया मतदान, कुल 3875 लोगों ने कहा जन सुराज राजनीतिक पार्टी बने
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा के 99वें दिन आज मोतिहारी के हवाई अड्डा मैदान में जन सुराज अभियान के पूर्वी चंपारण जिले का अधिवेशन हुआ। आज के अधिवेशन में जन सुराज के पार्टी बनने, लोकसभा चुनाव लड़ने और बिहार की सबसे बड़ी समस्या के मुद्दे पर मतदान हुआ। मतदान का नतीजा कुछ इस प्रकार रहा। कुल पड़े 3936 मत में से 3875 लोगों ने पार्टी बनने के पक्ष में वोट डाला। 61 लोगों ने मतदान के जरिए कहा कि पार्टी नहीं बननी चाहिए। अगर पार्टी बनती है तो क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए, इस सवाल के उत्तर में कुल 3691 वोट पड़े। इसमें से 3515 लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए और 176 लोगों ने लोकसभा चुनाव लड़ने के खिलाफ वोट किया। बिहार की सबसे बड़ी समस्या के सवाल पर, 50 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी और पलायन को सबसे बड़ी समस्या बताया। वहीं 33 प्रतिशत लोगों ने भ्रष्टाचार और 17 प्रतिशत लोगों ने किसानों की बदहाली को समस्या बताया। कार्यक्रम के समापन पर मतदान के नतीजे सबके सामने रखे गए और मतों की गिनती भी मीडिया और लोगों के सामने की गई।Bihar News : जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी जिला अधिवेशन में 3936 लोगों ने किया मतदान, कुल 3875 लोगों ने कहा जन सुराज राजनीतिक पार्टी बने

आज के इस अधिवेशन में पूर्वी चंपारण जिले के जन सुराज से जुड़े सभी 27 प्रखंडों से हजारों लोग इस कार्यक्रम के हिस्सा बनें। कार्यक्रम की शुरुआत वोटिंग से हुई। इसके बाद मंच पर विशिष्ट अतिथियों का आगमन और संबोधन हुआ। इसके पश्चात प्रशांत किशोर ने जन सुराज की सोच और विजन के बारे में अपनी बातों को रखा। उनके संबोधन के बाद राजनीतिक दल बनने और लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हुए मतदान की गिनती हुई।

*बिहार के विकास के लिए समाज को मथकर सबकी सहमति से बनाया जाएगा एक बेहतर विकल्प: प्रशांत किशोर*

जन सुराज अधिवेशन में आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग अगर चाहते तो पार्टी एक दिन में बन जाती पार्टी बनाने में कितना समय लगता है? मैं बाकी की तरह दल न बनाकर पैदल चल रहा हूं। आप पूछेंगे इससे हासिल क्या होगा? हम आपको बताते हैं कि हम पैदल इसलिए चल रहे हैं, ताकि देख सके कि स्कूल में आपके बच्चें पढ़ रहे हैं कि नहीं। जो किसान खेत में मेहनत कर के फसल उपजा रहा है, उसे उचित कीमत मिल रहा है कि नहीं। हम पैदल चल रहे हैं तो पता चला है कि 5 किलो अनाज न मिलकर सिर्फ 4 किलो अनाज मिल रहा है। पैदल इसलिए चल रहे हैं, ताकि आपकी पीड़ा को अपने आंखों से देख सके। इसलिए गांव-गांव जाकर लोगों के सामने हाथ जोड़ रहे हैं ताकि आप जागरूक हो और अपने बच्चों के लिए एक बेहतर बिहार के बारे में सोच सके। हमारा एक ही सपना है कि अपने जीवनकाल में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल देखें। हमारा प्रयास है कि समाज को मथकर सही लोगो को बाहर निकालकर एक मंच पर लाना।

*बिहार के लोगों ने गुजरात के विकास के लिए वोट किया तो बिहार की शिक्षा व्यवस्था कैसे सुधरेगी: प्रशांत किशोरBihar News : जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी जिला अधिवेशन में 3936 लोगों ने किया मतदान, कुल 3875 लोगों ने कहा जन सुराज राजनीतिक पार्टी बने

प्रशांत किशोर ने पूर्वी चंपारण के कोने-कोने से आए हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “बिहार की शिक्षा व्यवस्था खराब इसलिए है क्योंकि यहां के लोगों ने शिक्षा के लिए कभी वोट ही नहीं किया। शिक्षा व्यवस्था आज इसलिए खराब है क्योंकि आपको अपने बच्चों के भविष्य की फिक्र नहीं है। आपने वोट दिया है, भारत-पाकिस्तान के नाम पर। आपने वोट किया है गुजरात के विकास के लिए तो बिहार की बेहतरी कैसे हो सकती है। आपने गुजरात के विकास के लिए वोट दिया है तो आज वहां बुलेट ट्रेन और फैक्ट्री लग रहा है जहां बिहार के लोग जाकर मजदूरी कर रहे हैं।”

*आज बिहार के लोग सिर्फ दो पार्टी के भरोसे हैं, एक मोदी जी का भाजपा और दूसरा लालू जी का लालटेन: प्रशांत किशोर*

जन सुराज पदयात्रा के जिला अधिवेशन में जनता के समक्ष राजनीतिक प्रहार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार में बस दो ही दलों का राज है, एक मोदी जी की भाजपा और दूसरा लालू जी का लालटेन। नीतीश कुमार का तो कोई भरोसा नहीं है। जनता आज तक समझ नहीं पा रही है कि नीतीश कुमार किधर के हैं? आज अगर कोई भी आदमी यह बता रहा है कि हमको वोट दीजिए हम सब ठीक कर देंगे तो इसमें बस दो ही बाते हो सकती है, या तो वो आदमी मुर्ख है या उसको पता नही है की समस्या कितनी बड़ी है। वो सिरे से सबको मूर्ख बना रहा है। जीतने के बाद वो कुछ नहीं करने वाला। बिहार की जनता बस कहती रह जाएगी की हम नेता को सबक सिखाएंगे और अपने स्थिति में सुधार लायेंगे पर ऐसा कुछ नहीं होगा।

Post navigation

Previous: Bihar. News ठंड में ठिठुरते सैकड़ों लोगों को प्रभारी जिलाधिकारी ने ओढ़ाया कंबल
Next: Prayaagraj News :मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व0 श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.