Bihar news गड्ढा में डूब कर 4 बच्चों की दर्दनाक मौत.

IMG-20210609-WA0020
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया प•चम्पारण के मटियरीयी थाना क्षेत्र के डरौल पंचायत स्थित सुनिल ईट उद्योग हरदी बेलाहवा के द्वारा ईट निर्माण के लिए खुदवाए गए गड्ढा मे एक साथ 4 बच्चे डूब कर मर गए । गड्ढा करीब आठ- 10 फीट गहरा होने के कारण बरसात के पानी जमा हो गया था जिसमें गांव के 4 बच्चे खेलते हुए उसमें गिर गए और चारों उक्त गड्ढा में डूब कर मर गए हैं जिससे क्षेत्र में सनसनीखेज फैली हुई है घटनास्थल पर स्थानीय थाना पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है लेकिन ग्रामीणों और अभिभावकों के बीच चिमनी मालिक सुनील कुमार के प्रति काफी आक्रोशित है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है डूबने वाले बच्चों में 1 कार्तिक कुमार पिता प्रहलाद महतो.2 गोविंद कुमार पिता जितेंद्र महतो.3 प्रिंस कुमार पिता मनोज महतो. 4 आदित्य कुमार पिता दिनेश यादव सभी बच्चा का आयु 6, 7 ,8, 9 वर्ष के करीब है ।ग्रामीण ईट उद्योग को सील कर कार्रवाई करने की मांग पर अडे है ।. फोटो

You may have missed