Bihar news अररिया: बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा अबाध बिजली आपूर्ति की मांग

Share News

मंटू राय संवाददाता अररिया

अररिया फुलकाहा थाना क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरुवार को फुलकाहा बाजार मैं बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने बताया कि धुरन पावर ग्रिड से फुलकाहा फीटर अलग कर फुलकहा क्षेत्र पावर सप्लाई देने की बात विभागीय पदाधिकारियों द्वारा कहा गया लेकिन कुछ स्थानीय बिजली कर्मी के मिली भगत से बिजली का यत्र तत्र जगह पर सप्लाई दिया गया है जिससे इस क्षेत्र में बिजली सुचारू रूप से नहीं रहता है जिसमें बिजली आती है उस समय अधिक लोड के चलते वोल्टेज भी कम रहता है जिसके चलते लोगों को गर्मी के मौसम में भी बिना बिजली के ही रहना पड़ता है यह तक की हल्की बारिश में भी इस फीटर को बंद कर दिया जाता है ग्रामीणों का कहना है कि यह फीटर फुलकाहा फिटर के नाम से बना हुआ है यह भाग्य जल्द से जल्द अन्य जगहों की सप्लाई को बंद करें साथ ही इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करें अथवा हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

Trending News