संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/पातेपुर प्रखंड और थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत मे मवेशी के लिए जनेरा लाने के क्रम मे बिजली के ट्रांसफर के निकट पैर फिसल जाने से अर्थिग मे स्पर्श हो जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जिससे स्वजनों मे कोहराम मच गया।मृतक सुरेश कुमार राय उम्र24वर्ष डुमरा वार्ड7निवासी उपेंद्र राय का पुत्र था।मृतक का एक बेटा एक बेटी है।घटना मे मौत के बाद कोहराम मच गया।स्वजनों रो रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व डुमरा मुखिया नरेश राय पूर्व सरपंच विदेश्वर राय परमहंस राय,पवन कुमार, राजद नेताओं मो शादाब मृतक के घर पहुंच घटना की जानकारी पातेपुर थानाध्यक्ष को दी सूचना पाकर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार के साथ पुलिस बल पहुंचे शव को आपने कब्जे मे ले लिया।