Bihar News लूट की ई – रिक्शा समेत दो लुटेरे गिरफ्तार

Bihar News Two robbers arrested along with the stolen e-rickshaw
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

23 जनवरी 25 को शाम में 05:00 बजे ई-रिक्शा चालक जहिर मियां, पिता स्व० नसरली मियां, सा०-महना गनी वार्ड नं0-08, थाना-मुफस्सिल, जिला-प०चम्पारण, बेतिया को दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छावनी से रिजर्व में घोघा जाने के लिये बोला जिसपर ई-रिक्शा के चालक जहिर मियां तैयार हो गये और दोनो को बैठाकर घोघा जा रहे थे कि लौकरिया से आगे मुख्य सड़क पर प्लांट से पहले पुलिया पर ई-रिक्शा पर बैठे एक व्यक्ति पेशाब करने के बहाने वादी के ई-रिक्शा को रूकवाये तथा चाकू का भय दिखाकर एक व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर भाग गये तथा दुसरा ई-रिक्शा चालक को पकड़ा हुआ था जो बेतिया की ओर एक मोटरसाईकिल सवार के साथ भाग गया। इस संबंध में ई-रिक्शा चालक के द्वारा रिक्शा मालिक हरिनारायण साह को सूचना दिये जिसके संबंध में वादी जहिर मियां के द्वारा गोपालपुर थाना कांड सं0-14/25 दिनांक 24.01.2025 धारा-309(4) बी०एन०एस० के अन्तर्गत दर्ज कराया गया।Bihar News Two robbers arrested along with the stolen e-rickshaw

इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक , बेतिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुये अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर घटना में शामिल दोनो अपराधियों को छापामारी कर 24 घंटे के अन्दर में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1. पप्पु साह उम्र 28 पिता-पन्नालाल साह सा०-बैशखवां थाना-गोपालपुर जिला-प०चम्पारण, बेतिया ।

2. गैसुल आलम उम्र 19 वर्ष पिता-निम्बु आलम सा०-भवल थाना-रामनगर जिला-प०चम्पारण, बगहा ।

बरामदगी :-

1. लुटी गयी ई-रिक्शा रजि0-BR22ER 4302

2. लुट में प्रयोग की गयी एक डायगर चाकू

Bihar News Two robbers arrested along with the stolen e-rickshaw

Trending News