Bihar News-भारतरत्न,जननायक,पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी को याद करते हुए उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की

Bihar News- Bharat Ratna, Jananayak, former Chief Minister Karpuri Thakur's 101st birth anniversary was celebrated with reverence. People of the backward class remembered Karpuri Thakur ji and offered flowers and garlands on his portrait.
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/राजापाकर हाजीपुर।

आज अतिपिछड़ा समाज द्वारा भारत रत्न,जननायक,सामाजिक न्याय के पुरोधा,पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 10वी जयंती श्रद्धापूर्वक राजापाकर प्रखंड के विश्वकर्मा फर्नीचर परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अजय मालाकार ने की एवं संचालन भीम कुमार किया।

IMG 20250125 WA0152

जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार को नई दिशा दी है। वह गरीब गुरवा पिछड़ों,अतिपिछड़ों एवं दलितों के कल्याण के सदैव हिमायती रहे।जननायक का जीवन सदा सरल व सादगी से भरा था।राजनीतिक जीवन काल में हमेशा गरीबों के न्याय के लिए लड़ाई लड़ते रहे।1974 के आंदोलन में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ अग्रणी भूमिका में थे।उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू करवाया था।उन्होंने देश में पहली बार ओबीसी का वर्गीकरण कर पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग बनाकर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पुरजोर कोशिश किया।उनके द्वारा बिहार में किया गया इस सार्थक प्रयास को पूरे देश पहल करने को आतुर है।उनके दूरदर्शिता सोच आज क्रांति के रूप में तब्दील हो रही है।Bihar News- Bharat Ratna, Jananayak, former Chief Minister Karpuri Thakur's 101st birth anniversary was celebrated with reverence. People of the backward class remembered Karpuri Thakur ji and offered flowers and garlands on his portrait.

वही मौके पर अजय मालाकार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सादगी ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे।उनके बारे में कहा जाता की मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी गाड़ी का उपयोग न करके रिक्शा की सवारी करते थे।दो बार मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने सादगी नहीं त्यागी।वे राज्य और राष्ट्र के प्रति इतने समर्पित थे कि सरकारी राशि की कभी दुरुपयोग नहीं किया।समाज में उनके योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता। सभी उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके संघर्ष और योगदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

वही मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े,अतिपिछड़े,दलित एवं ढेर महादलित सहित कमजोर वर्गों के लिए सर्वांगीण विकास के लिए जीवन पर्यंत तत्पर रहे। इन वर्गों के लिए शिक्षा में अविस्मरणीय काम किया।Bihar News- Bharat Ratna, Jananayak, former Chief Minister Karpuri Thakur's 101st birth anniversary was celebrated with reverence. People of the backward class remembered Karpuri Thakur ji and offered flowers and garlands on his portrait.

कार्यक्रम में शत्रुघ्न विश्वकर्मा,रामानंद पंडित,विमल ठाकुर,मो मुस्तफा आलम,भूषण ठाकुर,भीम कुमार, अजय मालाकार,हरेंद्र ठाकुर,डॉ शैलेंद्र गुप्ता,लखींद्र ठाकुर,सतीश कुमार शाह,अमरनाथ ठाकुर, मो नौशाद अंसारी,उमाकांत ठाकुर,मो कैसर आलम,अजीत चंद्रवंशी,सुरेंद्र ठाकुर, कुलदीप सिंह, सुधीर कुमार भगत,शिवकुमार शर्मा, डॉ उमाकांत कुमार,लक्ष्मण पटेल सहित अनेकों लोग ने जननायक के जीवनी एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला।

Trending News