Agra न्यूज़ :आगरा में मिस्टर एथलीट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, महाराष्ट्र के सर्वेश कुमार बने ओवरऑल चैंपियन

20260921_224436
Share News

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित शिव संगम गार्डन में 20 सितंबर 2026 को ‘मिस्टर एथलीट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप’ का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 200 एथलीटों ने प्रतिभाग कर अपनी शारीरिक क्षमता, फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग फाउंडेशन (IFBBF) एवं आगरा फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन (AFBBA) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक महफूज आलम एवं अव्वा कमेटी रहे।

फीता काटकर हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ
चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी मोना भाई, समाजसेवी मित्तल जी, योगेश भाई एवं समस्त अव्वा परिवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में मिस इंडिया मिस सिया (झारखंड), गुजरात की नेशनल पावरलिफ्टर आशी तथा लखनऊ की मिस मोना सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।IMG 20260921 WA0054 1

प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस की अलग-अलग श्रेणियों में मंच पर अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

 

महाराष्ट्र के सर्वेश कुमार बने ओवरऑल चैंपियन
प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के सर्वेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उन्हें पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये नकद एवं सप्लीमेंट्स प्रदान किए गए।
वहीं रोहित सिंह ने मसलमैन का खिताब हासिल किया। उन्हें 11 हजार रुपये नकद एवं सप्लीमेंट्स देकर सम्मानित किया गया।

बरेली के कमर आलम ने मेन फिटनेस चैंपियन का खिताब जीता और उन्हें 5,100 रुपये नकद एवं सप्लीमेंट्स प्रदान किए गए।
महिला वर्ग में अलीगढ़ की अनुपमा शर्मा ने वूमेन चैंपियन का खिताब हासिल किया। उन्हें भी 5,100 रुपये नकद एवं सप्लीमेंट्स देकर सम्मानित किया गया।

शीर्ष पांच खिलाड़ियों को मेडल और आकर्षक उपहार
आयोजकों के अनुसार बॉडी बिल्डिंग की आठ अलग-अलग श्रेणियों में शीर्ष पांच स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही खिलाड़ियों को होम थिएटर, मिक्सर-जूसर-ग्राइंडर, इंडक्शन कुकर और डिनर सेट जैसे उपयोगी घरेलू उपहार भी दिए गए।

प्रतियोगिता में शीर्ष पांच स्थान हासिल नहीं कर पाने वाले प्रतिभागियों को भी निराश नहीं किया गया। उन्हें पार्टिसिपेशन मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
गेस्ट पोजिंग ने बांधा समां

चैंपियनशिप के दौरान जीत शर्मा, माही राठौर एवं रफीक कुरैशी ने शानदार गेस्ट पोजिंग प्रस्तुत की। उनके प्रदर्शन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

IMG 20260921 WA0002

AFBBA की टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में आगरा फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की टीम से दीपू ठाकुर, संजय वर्मा, जीत शर्मा, रफीक कुरैशी, राहुल कुमार, एन.के. ठाकुर, दीपक शर्मा, आकाश शर्मा, ऋषभ वर्मा, मोनू यादव, नियाजुद्दीन, ईशान, इरफान, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार, मोहम्मद शाहिद सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस के क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर आयोजकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Trending News