Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिलाधिकारी ने काव्य गोष्ठी का किया उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 26 January 2025
Bihar News-District Magistrate inaugurated the poetry symposium
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

साहित्य में रुचि रखने वालों की कई वर्षों की प्रतीक्षा आज खत्म हुई।
गणतंत्र दिवस की पूर्ण संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार की शाम कवियों की महफिल सजी।Bihar News-District Magistrate inaugurated the poetry symposium

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि साहित्य का महत्व बहुत ज्यादा है। कविता से अच्छी शिक्षा और श्रेष्ठ आदर्श मिलते हैं। कविता के जरिए जीवन का सत्य और तरह-तरह के अनुभव को व्यक्त किया जा सकता है। काव्य गोष्ठी में जिन कवियों की उपस्थिति रही, उनमें श्री आशुतोष सिंह, शंभू शरण मिश्रा, डॉक्टर शिव बालक राय प्रभाकर, सीताराम सिंह, मणि भूषण प्रसाद सिंह अकेला, प्रो. छोटेलाल गुप्ता, प्रवीण सागर, हरि विलास राय, डॉक्टर संजय विजित्वर
,कौशल परवेज खान ने अपनी कविताएं पढ़ी।
इसके अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनु कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज, निदेशक डीआरडीए अजीत कुमार ने भी कविताएं सुनाई।
कवियों ने देश के प्रति समर्पित कविताएं सुनाएं।
इस पर उपस्थित सुधि श्रोताओं ने वाहवाही की और तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह ने सभी आगत कवियों को सॉल देखकर सम्मानित किया।

Bihar News-District Magistrate inaugurated the poetry symposium
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) श्री अरुण कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, एनडीसी स्वतंत्र सुमन, निदेशक डीआरडीए अजीत कुमार, कला संस्कृति पदाधिकारी शालिनी शर्मा, कल्याण अधिकारी पंकज कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर शाम तक चली।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj:माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का महाकुंभ नगर भ्रमण कार्यक्रम
Next: Bihar News लूट की ई – रिक्शा समेत दो लुटेरे गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.